अंतरिक्ष यात्री के रूप में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाना मेरी इच्छा : ISRO प्रमुख

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने भविष्य के गगनयान अभियानों में महिलाओं की अधिक भागीदारी की आशा व्यक्त की. 

विज्ञापन
Read Time: 23 mins
सोमनाथ ने कहा कि अंतरिक्ष अभियानों में अधिक महिला अंतरिक्ष यात्री मेरी इच्छा सूची का हिस्सा हैं. (फाइल)
तिरुवनंतपुरम:

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) के अध्यक्ष एस सोमनाथ (S Somanath) ने मंगलवार को देश के अंतरिक्ष अभियानों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यह इच्छा प्रधानमंत्री सहित देश की भावनाओं को प्रतिबिंबित करती है. सोमनाथ ने यहां पूर्णमासी कावु मंदिर में एक कार्यक्रम के दौरान इसरो के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन में अधिक महिला अंतरिक्ष यात्रियों को देखने की उम्मीद व्यक्त की. कार्यक्रम में सोमनाथ ने विजयादशमी पर ‘विद्यारंभम' समारोह के तहत बच्चों को अक्षर ज्ञान की दुनिया में प्रवेश कराया. 

सोमनाथ ने स्पष्ट किया कि चूंकि अंतरिक्ष यात्रियों का चयन और प्रशिक्षण पहले ही किया जा चुका है, इसलिए गगनयान के शुरुआती मिशन में महिलाओं की भागीदारी संभव नहीं होगी, जिसका उद्देश्य मनुष्यों को अंतरिक्ष में भेजना और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है. हालांकि उन्होंने भविष्य के गगनयान अभियानों में महिलाओं की अधिक भागीदारी की आशा व्यक्त की. 

उन्होंने कहा, ''अंतरिक्ष अभियानों में अधिक महिला अंतरिक्ष यात्री मेरी इच्छा सूची का हिस्सा हैं और मैंने केवल प्रधानमंत्री सहित राष्ट्र की आवाज उठाई है.''

Advertisement

रविवार को, इसरो अध्यक्ष ने कहा था कि अंतरिक्ष एजेंसी अपने बहुप्रतीक्षित मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम गगनयान के लिए महिला लड़ाकू प्रशिक्षण पायलटों या महिला वैज्ञानिकों को प्राथमिकता देगी और भविष्य में उन्हें भेजना संभव है. 

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा था कि इसरो अगले साल अपने मानवरहित गगनयान अंतरिक्ष यान पर एक महिला ह्यूमनॉइड को भेजेगा, जो मानव जैसा दिखने वाला रोबोट होगा. 

Advertisement

ये भी पढ़ें :

* "हमने फिर रचा इतिहास...", गगनयान मिशन के क्रू मॉड्यूल की सफल लॉन्चिंग पर बोले ISRO प्रमुख
* क्या है मिशन गगनयान? यह भारत के लिए क्यों है बेहद खास है?
* 7 किमी. की दूरी, 9 मिनट का पहला चरण...गगनयान मिशन का पहला ट्रायल सफल

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Pakistan Encounter News: ईद पर कराची में एक और Target Killing