ट्रंप की एक गलती से अमेरिका की दहलीज तक पहुंच जाएगी जंग, डेडलाइन खत्म होने से पहले ईरान की आखिरी चेतावनी

ईरान ने यह भी चेतावनी दी कि अमेरिका के क्षेत्रीय साझेदारों को यह समझना चाहिए कि अब तक अच्छे पड़ोसी संबंधों को बनाए रखने के लिए ईरान ने काफी संयम दिखाया है और जवाबी कार्रवाई के लिए लक्ष्यों के चयन में सावधानी बरती है. लेकिन अब यह सभी संकोच और सीमाएं खत्म हो चुकी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी कि अगर लाल रेखा पार की गई तो जवाबी कार्रवाई क्षेत्र से बाहर भी होगी.
  • ईरान ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों के तेल और गैस के ढांचे को निशाना बनाकर उन्हें वंचित किया जाएगा.
  • ईरान ने क्षेत्रीय साझेदारों से कहा कि अब संयम खत्म हो चुका है और जवाबी कार्रवाई में कोई संकोच नहीं होगा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने उनकी रेड लाइन पार की, तो ईरान मिडिल ईस्ट से बाहर भी जवाबी कार्रवाई करेगा. साथ ही अमेरिका और उसके सहयोगियों को तेल और गैस से वंचित कर दिया जाएगा. यह बयान ईरान के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित किया गया. बयान में कहा गया, “क्रांतिकारी गार्ड एक बार फिर यह स्पष्ट करते हैं कि यदि अमेरिकी आतंकवादी सेना लाल रेखा पार करती है, तो हमारी प्रतिक्रिया इस क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इससे कहीं आगे तक जाएगी.”

ईरान की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया कि जवाबी कार्रवाई के तहत अमेरिका और उसके सहयोगियों के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाएगा, ताकि उन्हें आने वाले वर्षों तक तेल और गैस से वंचित रखा जा सके.

ईरान ने यह भी चेतावनी दी कि अमेरिका के क्षेत्रीय साझेदारों को यह समझना चाहिए कि अब तक अच्छे पड़ोसी संबंधों को बनाए रखने के लिए ईरान ने काफी संयम दिखाया है और जवाबी कार्रवाई के लिए लक्ष्यों के चयन में सावधानी बरती है. लेकिन अब यह सभी संकोच और सीमाएं खत्म हो चुकी हैं.

हम ट्रंप की धमकियों से नहीं डरते- ईरान 

ईरान का कहना है कि वह किसी भी धमकी से नहीं डरता है. ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने कहा कि ईरानी सभ्यता ने हजारों सालों से अपने दुश्मनों के 'भ्रम' को मात दी है. ईरान ट्रंप की धमकियों से डरने वाला नहीं है. 

Advertisement

'खोखले वादों पर होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खुलेगा'

रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत के सभी डिप्लोमैटिक चैनल बंद कर दिए हैं. साथ ही न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने ईरानी सूत्रों के हवाले से बताया है कि ईरान खोखले वादों पर होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोलेगा. 

ये भी पढ़ें :  ईरान में हमले शुरू होते ही पावर प्लांट पर मानव चेन बना कर खड़े हो गए लोग, देखें तस्वीरें-वीडियो

Advertisement
Featured Video Of The Day
Trump vs Iran: "जंग शुरू करोगे तो खत्म नहीं कर पाओगे", ईरान की ट्रंप को सीधी चुनौती!