प्‍लेन में बम रखा है... इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की विमान संख्‍या 6E6719 में बम होने की धमकी मिली थी. शाम 4:40 बजे इंडिगो के इस विमान ने हैदराबाद से वाराणसी के लिए उड़ान भरी थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इंडिगो की विमान संख्‍या 6E6719 में बम होने की धमकी मिली थी. (प्रतीकात्‍मक फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इंडिगो एयरलाइंस के विमान में बम होने की धमकी मिलने पर विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
  • हैदराबाद से वाराणसी आ रहे विमान में कागज के टुकड़े पर बम रखने की चेतावनी लिखी मिली थी.
  • सुरक्षा कारणों से विमान को एयरपोर्ट के पूर्वी छोर पर रोका गया और यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान में बम होने की सूचना मिलने के बाद रविवार को हड़कंप मच गया. इसके बाद विमान को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. पुलिस ने बताया कि विमान में बम होने की सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता, दमकल गाड़ियां और पुलिस बल मौके पर पहुंचा. साथ ही प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों और विमान की गहन तलाशी ली गई. बाद में पुलिस ने बताया कि विमान में बम होने की धमकी फर्जी पाई गई. 

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की विमान संख्‍या 6E6719 में बम होने की धमकी मिली थी. शाम 4:40 बजे इंडिगो के इस विमान ने हैदराबाद से वाराणसी के लिए उड़ान भरी थी.

ये भी पढ़ें: बम की धमकी के बाद कुवैत-दिल्ली की फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, 180 यात्री थे सवार

एक कागज पर लिखी धमकी से मचा हड़कंप

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हैदराबाद से वाराणसी आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान में मिले एक कागज के टुकड़े पर लिखा था कि विमान में बम रखा है और किसी भी वक्त फट सकता है. 

Advertisement

उन्होंने बताया कि इसके बाद चालक दल के सदस्यों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया, जिसके बाद वाराणसी में सुरक्षा कारणों से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. उन्होंने बताया कि विमान को पूर्वी छोर पर रोक कर रखा गया और यात्रियों को नीचे उतारा गया. 

ये भी पढ़ें: IndiGo पर चला चाबुक: DGCA ने लगाया 22 करोड़ का जुर्माना, 50 करोड़ की बैंक गारंटी का भी आदेश! पूरी डिटेल यहां

Advertisement

बाद में फर्जी निकली विमान में बम की धमकी 

सूत्रों ने बताया कि विमान में बम की सूचना पर बम निरोधक दस्ता, दमकल विभाग के कर्मचारी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्यवाही शुरू की गई. उन्‍होंने बताया कि विमान की सघन तलाशी ली गई, साथ ही सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों की भी तलाशी ली गई. 

हालांकि बाद में विमान में बम की धमकी फर्जी पाई गई और विमान की सभी सुरक्षा जांच के बाद फिलहाल उसे दोबारा रवाना कर दिया गया है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: मिसाइल और ड्रोन के बीच ‘इनाम वॉर’, Mojtaba Khamenei का पता बताने पर 92 करोड़ इनाम!