इंडिगो एयरलाइंस के विमान में बम होने की धमकी मिलने पर विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. हैदराबाद से वाराणसी आ रहे विमान में कागज के टुकड़े पर बम रखने की चेतावनी लिखी मिली थी. सुरक्षा कारणों से विमान को एयरपोर्ट के पूर्वी छोर पर रोका गया और यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया.