होर्मुज से सुरक्षित मार्ग के लिए UK की पहल में शामिल होगा भारत, विदेश मंत्रालय ने बताया क्या है प्लान

आपको बता दें कि दुनिया में कच्चे तेल और गैस की सप्लाई का ये प्रमुख समुद्री मार्ग ठप होने से तमाम देशों का दम फूल रहा है. वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहरा संकट मंडरा रहा है. गंभीर होती स्थिति के बीच होर्मुज स्ट्रेट खोलने के उपायों पर गुरुवार को 35 देश मिल बैठकर मंथन करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
होर्मुज में सुरक्षित रास्ते के लिए यूके के साथ आया भारत
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूके की अध्यक्षता में 35 देशों की वर्चुअल बैठक में भारत का विदेश सचिव भाग लेकर आपसी संवाद स्थापित कर रहा है
  • भारत ईरान और अन्य संबंधित देशों के संपर्क में है ताकि जहाजों के लिए बिना रुकावट आ जा सकें
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से दुनिया की कच्चे तेल और एलएनजी सप्लाई प्रभावित हो रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. खबर ये है कि भारत अब यूके की उस पहल में शामिल होगा जिसके तहत वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित मार्ग बनाने पर काम कर रहा है.MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि UK की तरफ से कई देशों को स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पर बातचीत के लिए बुलाया गया है, जिसमें भारत भी शामिल है. हमारी तरफ से, विदेश सचिव आज शाम इस बैठक में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम ईरान और वहां के दूसरे देशों के संपर्क में हैं ताकि यह देख सकें कि हम अपने जहाज़ों के लिए बिना किसी रुकावट के और सुरक्षित आवागमन कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं.

MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि UK की तरफ से कई देशों को स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ पर बातचीत के लिए बुलाया गया है, जिसमें भारत भी शामिल है. हमारी तरफ से, विदेश सचिव आज शाम इस बैठक में शामिल हो रहे हैं.उन्होंने आगे कहा कि हम ईरान और वहाँ के दूसरे देशों के संपर्क में हैं ताकि यह देख सकें कि हम अपने जहाज़ों के लिए बिना किसी रुकावट के और सुरक्षित आवागमन कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं. इन जहाज़ों में LPG, LNG और अन्य सामान ले जाया जा रहा है. पिछले कुछ दिनों में हुई बातचीत के ज़रिए, हमारे छह भारतीय जहाज़ स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को सुरक्षित रूप से पार करने में सफल रहे हैं, और हम संबंधित पक्षों के संपर्क में बने हुए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ट्रंप बोले ईरान का एयर फोर्स तबाह, कुछ ही घंटे बाद इजरायल पर बरसी मिसाइलें, दावे में कितना दम?

Featured Video Of The Day
NDTV India New Look: नया लुक, नया अंदाज और आपके भरोसे का साथ, जुड़े रहें NDTV India के साथ
Topics mentioned in this article