न बैंड-बाजा,न तामझाम, न बारात… IAS जोड़ी ने मिनी सचिवालय में की शादी, इंटरनेट पर छा गई कहानी

2023 बैच के IAS अधिकारी माधव भारद्वाज और अदिति वशन्ये ने अलवर मिनी सचिवालय में जिला कलेक्टर की मौजूदगी में बिना किसी तामझाम के सादगी से शादी की. ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुआ प्यार परिवार की सहमति के बाद रजिस्टर्ड विवाह में बदल गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अलवर में 2023 बैच के दो युवा IAS अधिकारियों ने बिना किसी दिखावे के सादगीपूर्ण विवाह रचाया
  • SDM माधव भारद्वाज और IAS अधिकारी अदिति वशन्ये ने जिला कलेक्टर के सामने मिनी सचिवालय में शादी रजिस्टर्ड करवाई
  • विवाह समारोह में केवल परिवार के सदस्य मौजूद थे और कोई फैंसी सजावट या भीड़ नहीं थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अलवर:

प्रशासनिक सेवा में सादगी और जिम्मेदारी का संदेश देने वाला एक अनोखा उदाहरण अलवर में देखने को मिला, जहां साल 2023 बैच के दो युवा IAS अधिकारियों ने बिना किसी शोर-शराबे, बैंड-बाजे या दिखावे के विवाह रचा लिया. बुधवार को अलवर के मिनी सचिवालय में एसडीएम माधव भारद्वाज और उनकी साथी IAS अधिकारी अदिति वशन्ये ने जिला कलेक्टर अर्पिता शुक्ला के सामने अपनी शादी रजिस्टर्ड करवाई.

शादी में कौन-कौन थे मौजूद?

मिनी सचिवालय परिसर में हुई यह शादी पूरी तरह सादगीपूर्ण थी. विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन के सिर्फ माता-पिता और भाई-बहन मौजूद रहे. न कोई फैंसी सजावट, न कोई जुलूस, न ही कोई भारी-भरकम भीड़ IAS दंपति ने केवल कानूनन औपचारिकताओं को पूरा करते हुए एक-दूसरे को माला पहनाई और जीवनभर साथ निभाने का वादा किया.

माधव भारद्वाज अलवर में हैं एसडीएम

माधव भारद्वाज इस समय अलवर में एसडीएम पद पर तैनात हैं. मसूरी निवासी राजकुमार भारद्वाज के पुत्र माधव ने बताया कि शादी में सादगी उनकी प्राथमिकता रही क्योंकि वे अनावश्यक खर्च और दिखावे के खिलाफ हैं. उनकी पत्नी अदिति वशन्ये फिलहाल गुजरात के जामनगर में एसडीएम हैं. अदिति मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली हैं और एक व्यापारी परिवार से आती हैं.

IAS ट्रेनिंग के दौरान हुई थी मुलाकात

दोनों की मुलाकात IAS ट्रेनिंग के दौरान हुई थी. साथ बिताए समय में पहचान दोस्ती में बदली और फिर यह रिश्ता प्रेम में परिवर्तित हो गया. परिवार की सहमति के बाद दोनों ने कानूनन शादी करने का निर्णय लिया. देशभर में जहां शादी समारोहों पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं और भव्य आयोजन ट्रेंड बन चुके हैं, ऐसे समय में इन दो युवा IAS अधिकारियों का यह निर्णय चर्चा का विषय बन गया. मिनी सचिवालय के अधिकारी भी इस सादगीपूर्ण विवाह के गवाह बने. 

ये भी पढ़ें-: 'खैनी खाने की निंजा टेक्निक!' सम्राट चौधरी पर राजद-कांग्रेस ने ली चुटकी, सदन में क्‍या खा रहे थे डिप्‍टी CM?

Featured Video Of The Day
UP Accident: Mathura में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, 4 की मौत | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article