नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 2024 से 2026 तक कैसे बदला रूप, जानें सीईओ ने क्‍या कहा था

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ श्रेलमैन ने 2024 में एनडीटीवी से बात की थी और इस बेहद महत्वाकांक्षी प्रोजेक्‍ट की पूरी तस्वीर पेश की थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने जा रहे हैं.
  • पहले चरण में सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी जो भविष्य में 7 करोड़ तक बढ़ेगी.
  • शुरूआत में 28 विमानों के पार्किंग की सुविधा होगी, जिसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 200 विमानों तक किया जाएगा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ श्रेलमैन ने एनडीटीवी से बात करते हुए इस महत्वाकांक्षी परियोजना की पूरी तस्वीर पेश की थी. उस वक्‍त निर्माण कार्य चल रहा था और आज एयरपोर्ट के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है. ऐसे में आइए जानते हैं कि नवंबर 2024 को उन्‍होंने क्‍या कहा था, जो आज साकार होने जा रहा है.  

सीईओ क्रिस्टोफ श्रेलमैन ने एनडीटीवी को बताया था कि जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण में हर साल करीब 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी. वहीं, चौथे चरण तक यह क्षमता बढ़कर 7 करोड़ सालाना तक पहुंच जाएगी. शुरुआत में एयरपोर्ट पर 28 विमानों की पार्किंग की सुविधा होगी, जिसे भविष्य में बढ़ाकर करीब 200 विमानों तक किया जाएगा. 

यमुना एक्‍सप्रेसवे से महज 600 से 700 मीटर की दूरी

कनेक्टिविटी को लेकर उन्‍होंने बताया कि यह एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे से सिर्फ 600 से 700 मीटर की दूरी पर स्थित है.  नेशनल हाईवे अथॉरिटी इसके संपर्क मार्गों पर काम कर रही है. नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने में करीब 55 मिनट लगेंगे, साकेत से करीब 1 घंटा 45 मिनट और ग्रेटर नोएडा से करीब 35 मिनट का समय लगेगा.

Advertisement

आगामी दशकों में एयर ट्रैफिक में बढ़ोतरी का जताया अनुमान

श्रेलमैन ने कहा कि भारत में एयर ट्रैफिक 15 से 20 सालों में बहुत तेजी से बढ़ा है. आगामी दशकों में भी यह वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि दिल्ली और भारत की जरूरतों को देखते हुए इस प्रोजेक्ट के लिए चुना जाना उनके लिए गर्व की बात है.
 

Featured Video Of The Day
KP Oli Arrest News: नेपाल के पूर्व PM केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार | BREAKING