प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने जा रहे हैं. पहले चरण में सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी जो भविष्य में 7 करोड़ तक बढ़ेगी. शुरूआत में 28 विमानों के पार्किंग की सुविधा होगी, जिसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 200 विमानों तक किया जाएगा.