मणिपुर की राजधानी में घर जला दिए गए, प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प

इंफाल के न्यू चेकॉन में हिंसा भड़क गई, पुलिस ने हालात पर नियंत्रण पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
मणिपुर की राजधानी इंफाल में गुरुवार को हिंसा की घटनाएं हुईं.
इंफाल:

मणिपुर की राजधानी इंफाल में आज राज्य सरकार द्वारा कर्फ्यू लगाने के बावजूद प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों से भिड़ गए. पुलिस ने कहा कि कुछ लोग घायल हुए हैं और कुछ घरों में भी आग लगा दी गई है. 

इंफाल के न्यू चेकॉन इलाके में हिंसा भड़क गई. पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए आंसूगैस के गोले छोड़े.

घटनास्थल की तस्वीरों में दिख रहा है कि दमकलकर्मी जलते हुए घर को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान एक संकरी गली में प्रदर्शनकारियों के एक बड़े गुट पर आंसू गैस के गोले दागते हुए नजर आ रहे हैं.

मणिपुर के कुकी बहुल गांव खमेनलोक में एक महिला सहित मेइती समुदाय के नौ लोगों के मारे जाने के एक दिन बाद आज उग्र विरोध प्रदर्शन हुआ.

Advertisement

कल इंफाल में मणिपुर की एक मात्र महिला मंत्री नेमचा किपगेन के सरकारी आवास में आग लगा दी गई थी. राज्य की उद्योग मंत्री किपगेन उस समय घर पर नहीं थीं, जब यह हमला हुआ.

यह भी पढ़ें- 

मणिपुर में मंत्री के सरकारी आवास को उपद्रवियों ने फूंका, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा - खमेनलोक में गोलीबारी में 9 की मौत : सेना सूत्र

Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing: जिस वॉशिंगटन होटल में Trump थे मौजूद वहां कैसे हुई फायरिंग? | Breaking
Topics mentioned in this article