होली पर दिल्ली के इन 5 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बंद: 26 फरवरी से 3 मार्च तक रहेगी रोक

अगर आप अपनों को छोड़ने स्टेशन जा रहे हैं, तो रुकिए! होली के चलते 26 फरवरी से 3 मार्च तक दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेंगे. केवल कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर होली के दौरान प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी रोक लागू की गई है.
  • यह रोक 26 फरवरी से 3 मार्च तक नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन समेत कई स्टेशनों पर प्रभावी रहेगी.
  • वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, बीमार व्यक्ति और महिला के परिजनों को प्लेटफॉर्म टिकट की पाबंदी से छूट मिली है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

होली के त्योहार के दौरान स्टेशनों पर होने वाली अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी रोक लगा दी गई है. उत्तर रेलवे के अनुसार, यह पाबंदी 26 फरवरी से 3 मार्च तक लागू रहेगी. रेलवे के इस आदेश दायरे में नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन (पुरानी दिल्ली), हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला जैसे व्यस्त स्टेशन शामिल किए गए हैं. 

हालांकि, मानवीय आधार पर कुछ श्रेणियों के लिए इन नियमों में ढील दी गई है. वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, बीमार व्यक्तियों और महिला यात्रियों की सहायता के लिए आने वाले परिजनों या सहायकों को प्लेटफॉर्म टिकट की इस पाबंदी से छूट दी जाएगी. इसके साथ ही, स्टेशनों पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह भी स्पष्ट किया गया है कि यात्रियों का प्रवेश केवल निर्धारित गेट से ही होगा.

होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 30 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है. इनमें से 8 ट्रेनें लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से सुल्तानपुर और वाराणसी के बीच चलाई जा रही हैं, जबकि 22 ट्रेनें रक्सौल, सहरसा और धनबाद के लिए पहले से चल रही सेवाओं का विस्तार हैं. यह व्यवस्था यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और भीड़ कम करने के लिए की गई है.

ये भी पढें:-  यूपी-बिहार वालों के लिए खुशखबरी, होली पर चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, यहां देखें लिस्ट

Featured Video Of The Day
Iran Statement On Strait Of Hormuz: दुश्मन छोड़ सबके लिए रास्ता खुला! Middle East War Update