दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर होली के दौरान प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी रोक लागू की गई है. यह रोक 26 फरवरी से 3 मार्च तक नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन समेत कई स्टेशनों पर प्रभावी रहेगी. वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, बीमार व्यक्ति और महिला के परिजनों को प्लेटफॉर्म टिकट की पाबंदी से छूट मिली है.