सरकारी योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ, शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त : पराली जलाने वाले किसानों पर हरदोई DM सख्त

जनपद में पराली जलाने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. तमाम जागरूकताओं के बावजूद भी किसान पराली जलाने से पीछे नहीं हट रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins

हरदोई डीएम ने एक नया फरमान जारी करते हुए कहा है कि पराली जलाने वाले किसानों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे. साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा. डीएम ने जनपद में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता भी व्यक्त की है और हरदोई में पराली जलाने वाले किसानों के लिए अनोखा फरमान जारी किया है. पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपनी तहसीलों में बढ़ती पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाए और पराली जलाने वाले किसानों के विरूद्व जुर्माना वसूली के साथ उनका शस्त्र लाइसेंस निरस्त करें तथा केंद्र व राज्य सरकार से मिलने वाली योजनाओं के लाभ को रोक दिया जाए.

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया बीच मर्डर : कुत्ते के भौंकने पर भारतीय ने महिला का कर दिया था कत्ल, रेत में लाश दफना हो गया था फरार

दरअसल जनपद में पराली जलाने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. तमाम जागरूकताओं के बावजूद भी किसान पराली जलाने से पीछे नहीं हट रहे हैं. डीएम ने बताया कि किसानों को जागरूक किया जा रहा है. उनसे पराली न जलाने की अपील की जा रही है. साथ ही ना मानने पर कुछ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है. ताकि इस तरह की घटनाएं न हो सके, लेकिन हरदोई के डीएम मंगला प्रसाद सिंह द्वारा इस निर्देश को जारी करने के बाद सभी ओर किसान नाराज़ हैं.

Featured Video Of The Day
Explained: Why Airplanes Are White? लेकिन Air New Zealand के Black Jets का क्या है गहरा राज़?
Topics mentioned in this article