'हमारी बेटी और चेतन दोनों को फांसी दो...,' केतन हत्याकांड पर सिया के माता-पिता का बड़ा बयान

केतन मर्डर केस की मुख्य आरोपी सिया गोयल के माता-पिता का पहला बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि यदि उनकी बेटी दोषी है तो उसे तुरंत फांसी दे दी जाए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
केतन मर्डर केस में आरोपी के माता-पिता का बड़ा बयान
News Dotz
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सिया गोयल के माता-पिता ने कहा है कि यदि उनकी बेटी दोषी पाई जाती है तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए
  • सिया के पिता प्रवीण गोयल को हार्ट अटैक के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक में भर्ती कराया गया है
  • प्रवीण गोयल ने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए और इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पहली बार मुख्य आरोपी सिया गोयल के माता-पिता का बड़ा बयान सामने आया है. सिया के पिता प्रवीन गोयल और मां ने कहा है कि अगर उनकी बेटी दोषी है, तो उसको अभी के अभी फांसी दे दो. सिया के पिता फिलहाल पुणे के एक अस्पताल में भर्ती में हैं. उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद यहां भर्ती कराया गया था.

सिया के माता-पिता बोले- अगर बेटी दोषी तो फांसी दो

एक लोकल चैनल News Dotz से बातचीत में सिया के पिता प्रवीण गोयल ने कहा कि उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. अगर उनकी बेटी को अदालत दोषी मानती है, तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं पूरे होशोहवासमें कह रहा हूं जो भी आरोपी है उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए और उसमें देरी नहीं करनी चाहिए.

वहीं सिया की मां पूजा गोयल ने कहा कि अगर मेरी बेटी ने गुनाह किया है, तो उसे फांसी की सजा अभी के अभी दे दो. आरोपी को सजा मिलनी ही चाहिए. ये एक मां बोल रही है.

Advertisement

सिया के पिता को आया था हार्ट अटैक

बता दें कि सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल की गुरुवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें रूबी हॉल क्लीनिक ले जाया गया. बताया जा रहा है कि केतन मर्डर केस की चल रही जांच के बहुत ज्यादा तनाव के कारण उन्हें हार्ट अटैक आया.

उनकी हालत पर नजर रखने और ICU के आस-पास के इलाके की सुरक्षा के लिए अस्पताल परिसर में कड़ी निगरानी का इंतजाम किया गया है. अधिकारियों ने परिवार को कड़ी निगरानी में रखा है, जबकि डॉक्टर लगातार आरोपी के पिता की रिकवरी और सेहत से जुड़े पैरामीटर्स पर नजर रख रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: केतन हत्याकांड: आरोपी सिया के पिता को आया हार्ट अटैक, ICU में कराया गया भर्ती

Featured Video Of The Day
मारवाड़ में 65 साल बाद रक्त से हुआ बेटी का तिलक
Topics mentioned in this article
Ketan Agarwal Case
Ketan Agarwal Case Update
Ketan Agarwal Death Mystery
Ketan Agarwal Case News
Ketan Agarwal Lohagad Fort Murder Case