Noida Fire: ग्रेटर नोएडा शाहेबरी फर्नीचर मार्केट और नोएडा सेक्टर-2 फैक्ट्री में लगी आग, आसमान में छाया धुआं 

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सोमवार को दो जगह भीषण आग की घटनाएं हुईं. शाहबेरी फर्नीचर मार्केट और सेक्टर-2 की फैक्ट्री में लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया. काले धुएं से आसमान ढक गया और लोग घबराकर बाहर निकल आए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सोमवार को आग की दो घटनाओं ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी.
  • शाहेबरी फर्नीचर मार्केट में अचानक लगी आग से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं और लाखों का नुकसान हुआ.
  • सेक्टर-2 की एक फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर लगी आग से काले धुएं का गुबार आसमान में फैल गया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Noida Fire: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सोमवार को आग की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों में दहशत फैला दी. शाहेबरी फर्नीचर मार्केट और सेक्टर-2 की फैक्ट्री में अचानक भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. आग के साथ उठते काले धुएं ने आसमान को ढक लिया और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.  

शाहेबरी फर्नीचर मार्केट में आग से हड़कंप

ग्रेटर नोएडा के शाहेबरी इलाके में स्थित फर्नीचर मार्केट में अचानक आग लगने से भगदड़ जैसे हालात बन गए. कहा जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं. 

greater noida fire news shahberi furniture market fire noida fire incident today up market fire

मौके पर मौजूद लोग जान बचाकर बाहर की ओर भागे, जबकि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया.

हालांकि, इस आग में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. आग किस वजह से लगी, इसका अभी साफ कारण सामने नहीं आया है. पूरा मामला बिसरख थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

Advertisement

नोएडा सेक्टर-2 की फैक्ट्री में भी लगी आग

इधर, नोएडा के सेक्टर-2 में भी एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. यह घटना थाना फेस-1 क्षेत्र की है, जहां सी-35 स्थित फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर टीन शेड में रखा सामान आग की चपेट में आ गया. आग लगते ही काले धुएं का घना गुबार आसमान में फैल गया, जिसे देखकर आसपास के लोग घबरा गए. एहतियात के तौर पर पूरी बिल्डिंग को तुरंत खाली कराया गया.

दमकल विभाग की समय रहते कार्रवाई

सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई. काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. पुलिस और फायर विभाग अब यह जांच कर रहे हैं कि आखिर आग लगने की वजह क्या रही.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Trump China Visit 2026: ट्रंप के चीन दौरे पर ड्रैगन की 'दबंगई'! ताइवान पर दी सीधी युद्ध की धमकी