नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सोमवार को आग की दो घटनाओं ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. शाहेबरी फर्नीचर मार्केट में अचानक लगी आग से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं और लाखों का नुकसान हुआ. सेक्टर-2 की एक फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर लगी आग से काले धुएं का गुबार आसमान में फैल गया.