- गाजियाबाद की तीन बहनों ने आत्महत्या से पहले डायरी में कोरियन और के-पोप से अपने प्रेम का खुलासा किया था
- बहनों ने लिखा कि वे कोरियन और के-पोप को परिवार से भी ज्यादा पसंद करती थीं, जिससे घर वालों से मनमुटाव था
- डायरी में बहनों ने अपनी चौथी बहन देवु को दुश्मन बताया क्योंकि परिवार ने उसे कोरियन शैली अपनाने नहीं दिया था
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की भारत सिटी सोसायटी में तीन बहनों के 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. तीनों बहनों ने मरने से पहले डायरी में अपने जज्बात बयां किए थे. डायरी से पता चलता है कि तीनों बहनें किस कदर कोरियन कल्चर से प्रभावित थीं. उनके शो, गेम्स और किरदार उनके जेहन में रच बस गए थे. देश-दुनिया, परिवार या सोसायटी की जगह उनके दिलोदिमाग में सिर्फ कोरिया ही था. डायरी में तीनों लड़कियों ने लिखा, वी आर लव कोरियन लव लव लव... सॉरी. इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो क्योकि ये सब सच है रीड नाउ. लो छुड़वाओगे हमसे कोरियन, कोरियन हमारी जान थी तो तुमने हिम्मत भी कैसे की, हमसे हमारी जान छुड़वाने की. तुम नहीं जानते थे कि हम उन्हें कितना चाहते थे लो अब देख लिया सबूत.
लड़कियों ने लिखा. अब तो यकीन हो गया यहां कि कोरियन और के पोप हमारी जान है. जितना हम कोरियन एक्टर और के पोप ग्रुप को चाहते थे न उतना हम तुम घरवालों को भी नहीं चाहते थे.कोरियन तो हमारी जान थी पर कोरियन के अलावा कुछ और भी ऐसा था, जिसे हम अपनी जान से भी ज्यादा चाहते थे. तुम लोगों के लिए ऑप्शन लिखे हुए हैं. यह हमारी पसंदीदा चीजें थीं जिसे हम दिल से भी ज्यादा पसंद करते थे और कोरियन के-पोप तो सबसे पहले.
गाजियाबाद की तीनों बहनों को क्या पसंद था?
- कोरियन एक्टर और K-Pope आल ग्रुप एंड कोरियन मुवीज प्लस कोरियन बीएल ड्रामा
- चाइना एक्टर और चाइना सोन्स और चाइना मुवीज प्लस चाइना बीएल
- थाइलैंड एक्टर एंड थाइ सोन्स और थाइ मुबीज प्लस थाइ बीएल ड्रामा
- जापान एक्टर एंड जापान सोन्स और जापान मुवीज प्लस जापान बीएल ड्रामा
- अमेरिका एंड लण्डन एक्टर प्लस मूवीज वेडनेसडे एडम्स
- इंग्लिश आल सॉग्स हॉलीवुड ऑल सोन्स
- पोपी प्ले टाइम गेम आल आफ करेक्टर्स
- द बेबी इन येलो गेम
- इविल नन
- आइसक्रीम मेन गेम
- आइस गेम
- टैक्नो गेमर्स गेम प्ले (उज्जवल गेमर्स)
- डोरामोन कार्टून
- शिनवेन कार्टून
- पीजे मास्क कार्टून
- मशा एंड द बीयर कार्टून
- शिमोर एंड शाइन कार्टून
- पापा पीग कार्टून
- प्रिसिंस एलसा एंड अहाबेला एंड सिनड्रेला अरायल एंड अरोरा जासमीन एड रूपानजल मूलानंद आल आफ प्रिंस एंड प्रिसिंस
चौथी बहन को बनाया दुश्मन
गाजियाबाद सुसाइड केस में लड़कियों ने डायरी में लिखा, सच तो यह था कि हम तीनों देवु (चौथी बहन) को अपना बनाना चाहते थे पर तुम लोगों ने मौका ही नहीं दिया. उसको अमायरा, अक्षिता और अनाया जानवा दिया, उसे बॉलीवुड बना दिया, जिसे हम जान से भी ज्यादा हेट करते थे. जब हम देवु को अपने के-पोप और कोरियन रिश्तेदारों से पहचान कराना चाहते थे और कहते थे कि लीनो तुम्हारा भइया है तो तुम लीनो भइया और कुईना दीदी बोलना, ठीक है बेटा तो फिर तभी टीना मम्मी आ जाती थी और कहती थी कि उसे कोरियन के अलावा कुछ पढ़ाई लिखाई भी सिखा दिया करो. क्या उसे भी अपनी तरह कोरियन बनाओगे. फिर हमें यही बुरा लगता था तो फिर हमने फैसला किया. हमने उस देवु को अपना दुश्मन बना लिया क्योंकि किसी ने भी घर मे उसे हमारी तरह बनने ही नहीं दिया.
ये भी पढ़ें - फर्श पर 'कोरियन स्टाइल' के अजीबोगरीब यंत्र थे... तीनों बहनों के बंद कमरे में क्या मिला, चौंकाने वाला खुलासा
देवु को खुद से अलग कर लिया
तो उसी ही दिन से देवु को हमने खुद से अलग कर दिया और उसे कहा कि हम कोरियन और के-पोप है और तुम इंडिया और बॉलीवुड हो. हम क्या तुम्हारी मार खाने के लिए जिएं. इस दुनिया में नहीं भाई नहीं मार से बढ़िया तो हमे मौत ही अच्छी लगेगी. शादी के नाम से तो हमारे दिल मे टेंशन होती थी हम पसंद और प्यार करते थे कोरियन से और शादी इंडिया के आदमी से। कभी नही ऐसे तो हमे खुद से भी हमें उम्मीद नहीं थी तो इसलिये हमने खुदखुशी कर ली.
ये भी पढ़ें- पिता पर 2 करोड़ का कर्ज, बच्चियों का मोबाइल बेचा... गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस में नए खुलासे हैरान कर देंगे












