बंगाल चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन चुनाव आयोग ने राज्यव्यापी छापेमारी का निर्देश दिया है. आयोग के इस निर्देश पर बैरकपुर, जगद्दल सहित अन्य जगहों पर छापेमारी हो रह है. आयोग की यह छापेमारी बम निष्क्रिय करने और मतदान के दिन धमाके न हो यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है.