PM मोदी सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होकर हजारों करोड़ की विकास परियोजनाएं लॉन्च करेंगे. मोदी गंगटोक में ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे और पालजोर स्टेडियम में स्वर्ण जयंती समापन समारोह को संबोधित करेंगे. इस मौके पर पीएम मोदी सिक्किम को शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्क्ट्रचर से जुड़े कई सौगात भी देंगे.