रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया हादसे में हुए घायल, मालदीव में फेलिधू के पास पलटी स्पीडबोट

खबरों के अनुसार, फेलिधू के पास सात लोगों (पांच भारतीय, एक ब्रिटिश नागरिक और एक रूसी नागरिक) को ले जा रही एक स्पीडबोट पलट गई. कहा गया है कि दो लोग अभी भी लापता हैं और तलाशी अभियान जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मालदीव के फेलिधू के पास स्पीडबोट पलटने से रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया घायल हो गए हैं
  • गौतम सिंघानिया को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है
  • हादसे में दो लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए मालदीव कोस्ट गार्ड बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

मालदीव के फेलिधू के पास एक नाव हादसे में रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया घायल हो गए हैं. सिंघानिया को इलाज के लिए मुंबई लाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

दिग्गज उद्योगपति रेमंड ग्रुप के गौतम सिंघानिया मालदीव में एक वेकेशन के दौरान उनकी स्पीडबोट समुद्र में पलट गई, जिसमें सिंघानिया को चोटें आई हैं. हादसे के तुरंत बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मालदीव के फेलिधू इलाके के पास हुई. गौतम सिंघानिया एक स्पीडबोट पर सवार थे, जो अचानक असंतुलित होकर समुद्र में पलट गई.

बताया जा रहा है कि नाव में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 5 भारतीय, 1 ब्रिटिश और 1 रूसी नागरिक शामिल था. 

Advertisement
गौतम सिंघानिया के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, "एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में गौतम सिंघानिया को मामूली चोटें आई हैं. फिलहाल वे मुंबई में हैं और डॉक्टरों की देखरेख में तेजी से रिकवर कर रहे हैं. हम शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद करते हैं और हादसे से प्रभावित अन्य दोस्तों के कुशल मंगल होने की प्रार्थना करते हैं."

इस हादसे में नाव पर सवार 2 लोग अभी भी लापता हैं. मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स MNDF के कोस्ट गार्ड की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी है. समंदर में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं गौतम सिंघानिया

गौतम सिंघानिया को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के मुताबिक, उनके शरीर पर कुछ खरोंचें और मामूली चोटें हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं. सिंघानिया को एडवेंचर स्पोर्ट्स और तेज रफ्तार का शौकीन माना जाता है, ऐसे में इस खबर ने उनके प्रशंसकों और बिजनेस जगत को चिंता में डाल दिया है.

Advertisement

इस हादसे से महज एक दिन पहले ही गौतम सिंघानिया ने X हैंडल पर रेमंड ग्रुप की शानदार यात्रा को लेकर एक पोस्ट साझा किया था. उन्होंने लिखा था, "एक ऐसी यात्रा जो विजन, शिल्प कौशल और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता से बनी है. साधारण शुरुआत से लेकर गुणवत्ता और शैली का एक स्थायी प्रतीक बनने तक, रेमंड की विरासत आज भी समय की कसौटी पर खरी उतरी है."

ये भी पढ़ें: 'रेमंड 30 रुपए से लेकर 10 लाख मीटर वाला कपड़ा बनाता है', एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में गौतम सिंघानिया

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध से किस देश में कितने बढ़े Petrol-Diesel के दाम? | Iran War News