जी20: जिस होटल में रुके UAE प्रेसिडेंट, वहां घुसी बाइडेन के काफिले की कार; ड्राइवर बोला-प्रोटोकॉल नहीं पता था

पूछताछ में कार के ड्राइवर ने बताया कि उसे आईटीसी मौर्या होटल में  9:30 बजे पहुंचना था, इसी होटल में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन रुके हुए हैं. लेकिन वहां जाने में समय था इसलिए सुबह 8 बजे अपने एक पुराने कस्टमर को लेकर ताज होटल पहुंच गया.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
ताजहोटल में घुसी जो बाइडन के काफिले की कार

दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के लिए दुनियाभर के ताकतवर देशों के दिग्गज नेता दिल्ली में जुटे हुए . उनके ठहरने का इंतजाम फाइवस्टार होटलों में किया गया है और सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी पर ना मार सके. लेकिन इसके बाद भी शनिवार सुबह ताज होटल में अमेरिका के प्रेसिडेंट के काफिले की एक कार अचानक घुस गई. जब कि इस होटल में यूएई के प्रेसिडेंट रुके हुए थे. ताज होटल में घुसने वाली कार में कई स्टिकर लगे हुए थे इसलिए सिक्योरिटी जांच कर रहे अफसरों ने तुरंत मैसेज फ्लैश किया.

ये भी पढ़ें- 200 घंटे, 300 बैठकें: जी20 शेरपा के मेहनती अफसर, जिनकी वजह से दिल्ली घोषणापत्र पर बनी आम सहमति

प्रोटोकॉल की अनदेखी 

वहीं पूछताछ में कार के ड्राइवर ने बताया कि उसे आईटीसी मौर्या होटल में  9:30 बजे पहुंचना था, इसी होटल में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन रुके हुए हैं. लेकिन वहां जाने में समय था इसलिए सुबह 8 बजे अपने एक पुराने कस्टमर को लेकर ताज होटल पहुंच गया. इस कार में एक कारोबारी सवार था, जिसे उसने लोधी स्टेट इलाके से पिक किया था और उसे ताज होटल छोड़ना था,ड्राइवर का कहना है कि उसको प्रोटोकाल पता नही था इसीलिए उससे यह गलती हो गई.

बाइडेन के काफिले से बाहर हुई कार

हालांकि पूछताछ के बाद एजेंसियों ने कार के ड्राइवर और कारोबारी को छोड़ दिया.साथ ही इस गलती की वजह से कार के सभी स्टिकर निकालकर उस कार को काफिले से हटा दिया.बता दें कि अलग अलग काफिलों के लिए कई प्राइवेट गाडियां हायर की गई हैं. बता दें कि जी-20 सम्मेलन की वजह से दिल्ली के फाइवस्टार होटलों में विदेशी मेहमान और कई राष्टाध्यक्ष ठहरे हुए हैं. प्रोटोकॉल के तहत इन होटलों में कोई भी बिना परमिशन के अंदर नहीं जा सकता. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Struck US Ship in Persian Gulf, Indian Sailors On Board फंस गए. Drone Attack video!
Topics mentioned in this article