छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से राज्य की सभी 11 लोकसभा सीट पर भाजपा की विजय के लिए प्राण-पण से जुटने का आह्वान किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी और उनके कई समर्थक बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए. सोरी रायपुर में सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए.

सोरी 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांकेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक चुने गए थे. 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सोरी को टिकट नहीं दिया था.राज्य में शुक्रवार को बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान होगा.

इस मौके पर साय ने कहा, ''छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नेता एक-एक कर पार्टी छोड़ते जा रहे हैं. जो कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी आवाज उठाते हैं, उन्हें पार्टी द्वारा अपमानित किया जाता है और स्लीपर सेल कहा जाता है.”

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से राज्य की सभी 11 लोकसभा सीट पर भाजपा की विजय के लिए प्राण-पण से जुटने का आह्वान किया.
 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
CEC के खिलाफ टला विपक्ष का 'जनमहाभियोग' कल क्या होने वाला है?

Topics mentioned in this article
Lok Sabha Elecion 2024
Elections
Elections With NDTV
Election Commission Of India

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं