5 minutes ago
नई दिल्ली:

Election Results 2026, Vote Counting LIVE Updates: देश की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है. असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज सामने आएंगे. सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना से यह साफ होगा कि जनता ने किस पर भरोसा जताया और किसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया. बंगाल में रिकॉर्ड 93 और 90 फीसदी चुनाव दो चरणों में हुआ है. बंगाल की 294 सीटें, असम की 126  सीटें, तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों, केरल में 140 सीटें औऱ पुडुचेरी की 30 सीटों पर रिजल्ट आना है.

नतीजों से पहले आए NDTV के Poll of Polls (यानी सभी प्रमुख एग्जिट पोल का औसत) ने राजनीतिक तस्वीर को काफी हद तक स्पष्ट कर दिया है. इस आकलन के मुताबिक, पांच में से तीन राज्यों में मौजूदा सरकारों की वापसी के संकेत मिल रहे हैं, जबकि दो राज्यों में सत्ता परिवर्तन की संभावना जताई गई है.

आज के इस लाइव ब्लॉग में आपको हर राज्य की सीट-दर-सीट अपडेट, रुझान, बड़े उलटफेर और प्रमुख चेहरों की जीत-हार की हर पल की जानकारी मिलेगी. कौन सा राज्य देगा चौंकाने वाला फैसला और कहां बनेगी स्थिर सरकार. हर अपडेट सबसे पहले, सबसे तेज यहीं.
 

Election Results 2026 Vote Counting LIVE Updates: 

May 04, 2026 07:39 (IST)

Election Result LIVE Update: महाराष्ट्र की दो सीटों पर हो रहा उपचुनाव

महाराष्ट्र की सियासत पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि बारामती और राहुरी उपचुनावों के नतीजे आज 4 मई को घोषित होने वाले हैं. बारामती में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार अपने दिवंगत पति अजित पवार के गढ़ को बरकरार रखने के लिए मैदान में हैं.

वहीं राहुरी में भाजपा के अक्षय कर्दिले, NCP(SP) के गोविंद मोकाटे और VBA के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद है.

करीब 56% (Baramati) और 55% (Rahuri) मतदान के साथ ये चुनाव सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और विपक्षी एमवीए के लिए एक बड़ी परीक्षा माने जा रहे हैं. मतों की गिनती सुबह 9 बजे से शुरू होने की उम्मीद है.

May 04, 2026 07:35 (IST)

Kerala state Election Result LIVE: केरल के नतीजों पर बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

केरल के नतीजों को लेकर राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा, 'हमें पूरी उम्मीद है. हम जीतेंगे. यह स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों की तरह ही होगा. हमें पूरा भरोसा है कि हम जीतेंगे. हालांकि, हम जीत के आंकड़े अभी नहीं बता सकते.'

May 04, 2026 07:32 (IST)

West Bengal Election Result LIVE: बंगाल के नतीजों पर टिकीं देश की निगाहें

पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए मुकाबला है. यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आमने‑सामने हैं. यह चुनाव दो वजहों से अहम माना जा रहा है-

  1. बंगाल में अब तक बीजेपी सत्ता से दूर रही है.
  2. ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोला था, जिसमें 89 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए, जो राज्य के कुल मतदाताओं का करीब 11.6 प्रतिशत है. यह आंकड़ा 2021 में टीएमसी की जीत के अंतर से भी ज्यादा बताया जा रहा है.

May 04, 2026 07:26 (IST)

West Bengal Election Counting Result LIVE: सनातन के हितों की रक्षा करने वाली सरकार आएगी- सुवेंदु अधिकारी

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान को लेकर किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'यह उनके अहंकार को दर्शाता है. यह काम नहीं करेगा. देश में अंततः लोकतंत्र की ही जीत होती है. उत्तर प्रदेश में भी ऐसे ही हालात थे, वहाँ भाजपा के सत्ता में आने के बाद जंगलराज बहुत पहले खत्म हो गया. 20 साल पहले बिहार में भी बड़ा जंगलराज था, जनता ने उसे भी समाप्त कर दिया.'

सुवेंदु ने कहा, 'मैंने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा‑अर्चना की. भगवान हमारे साथ हैं. एक ऐसी सरकार आने वाली है जो सनातन धर्म के हितों की रक्षा करेगी.'

Advertisement
May 04, 2026 07:23 (IST)

Assembly Election Results LIVE: किसी तरह की गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं- बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा, 'सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं. काउंटिंग के लिए तीन‑स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. हमारे आरओ, एआरओ, काउंटिंग एजेंट्स और काउंटिंग सुपरवाइज़र्स पूरी तरह से तैयार हैं और उन्हें कई बार प्रशिक्षण दिया गया है. कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं है. सब कुछ नियमों के अनुसार ही होगा. काउंटिंग सेंटरों पर सीएपीएफ की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं.'

May 04, 2026 07:08 (IST)

Election Results 2026 LIVE: ममता बनर्जी इस बार चुनाव हार रही हैं- शहजाद पूनावाला

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी को बड़ी जीत मिलने जा रही है. राहुल गांधी ने भी कहा है कि ममता बनर्जी इस बार चुनाव हार रही हैं. असम में प्रो‑इन्कम्बेंसी की जीत होगी और तमिलनाडु में भी हमारा गठबंधन अच्छा प्रदर्शन करेगा.'

Advertisement
May 04, 2026 07:02 (IST)

State Election Results 2026 LIVE: TMC कार्यकर्ता बेवजह हंगामा कर रहे हैं- भाजपा एजेंट

भवानीपुर में सुबह-सुबह हुए बवाल को लेकर भाजपा के काउंटिंग एजेंट ने कहा, 'वे अपने आईडी कार्ड नहीं पहनकर आए हैं. हम अपने आईडी कार्ड पहनकर आए हैं. TMC कार्यकर्ता बेवजह हंगामा कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल में और भवानीपुर में भी भाजपा बहुमत के साथ जीत रही है.'

May 04, 2026 06:59 (IST)

केरल में काउंटिंग सेंटर से आने लगी तस्वीरें

तिरुवनंतपुरम जिले के मार इवानियोस कॉलेज परिसर स्थित काउंटिंग सेंटर से तस्वीरें आ रही हैं. आज मतों की गिनती की जाएगी. केरल राज्य की 140 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू होगी. काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

May 04, 2026 06:47 (IST)

Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE:तमिलनाडु में टीवीके क्या उलटफेर करेंगे

तमिलनाडु में 10 सालों से सत्तारूढ़ द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन हैट्रिक की रेस में है. तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए 23 अप्रैल को 85 फीसदी मतदान हुआ था. 62 काउंटिंग सेंटर्स पर मतगणना 8 बजे से होगी. सुबह 8:30 बजे ईवीएम खुलेंगी. 1.25 लाख कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है. 234 मतगणना पर्यवेक्षकों को चुनाव आयोग ने तैनात किया है. चुनाव में डीएमके कीअ अगुवाई वाला सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस, AIDMK के नेतृत्व वाला एनडीए, एनटीके और TVK मुख्य मुकाबले में हैं. डीएमके बहुमत की 118 सीटों से दूर रहती है तो एनडीए और टीवीके हाथ मिला सकते हैं. 

May 04, 2026 06:44 (IST)

Vote Counting LIVE Updates: सतर्क रहें, निगरानी रखें और शिकायत दर्ज करें- ममता की TMC कार्यकर्ताओं से अपील

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतगणना से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि उन्हें कई जगहों से शिकायतें मिल रही हैं कि जानबूझकर लोड‑शेडिंग की जा रही है. मुख्यमंत्री के मुताबिक हुगली के सेरामपुर, नदिया के कृष्णानगर, बर्दवान के औसग्राम और कोलकाता के क्षुदिराम अनुशीलन केंद्र से ऐसी रिपोर्टें सामने आई हैं, जहां चरणबद्ध तरीके से बिजली काटी जा रही है, सीसीटीवी कैमरे बंद किए जा रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम्स के आसपास संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं.

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि यह सब भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस तरह वह खुद पूरी रात निगरानी कर रही हैं, उसी तरह कार्यकर्ता भी स्ट्रॉन्ग रूम्स में रखे लोगों के वोटों की सुरक्षा करें. उन्होंने निर्देश दिया कि अगर कहीं कोई संदिग्ध स्थिति पैदा होती है तो संबंधित लोगों को घेरें, तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और सीसीटीवी फुटेज की मांग करें.

Advertisement
May 04, 2026 06:43 (IST)

Keralam Election Results 2026 LIVE : केरल में क्या यूडीएफ सत्ता में लौटेगा

केरल विधानसभा चुनाव में 140 सीटे हैं. 10 सालों से सत्ता में एलडीएफ के सत्ता से बेदखल होने और कांग्रेस गठबंधन यूडीएफ की सत्ता में वापसी के आसार हैं. बीजेपी संग एनडीए भीमैदान में है.9 अप्रैल को वोटिंग में लगभग 80 फीसदी वोटिंग हुई. केरल में  43 जगहों पर 140 मतगणना केंद्रों में काउंटिंग होगी. बहुमत का आंकड़ा  71 है. कांग्रेस गठबंधन को 80 से 85 सीटें मिलने का इशारा एग्जिट पोल ने दिया है. केरल में प्रवासी भारतीयों के कारण 1.3 फीसदी पोस्टल बैलेट भी मायने रखते हैं. काउंटिंग में पुलिसकर्मियों के अलावा 25 कंपनियां केंद्रीय बलों की हैं.

May 04, 2026 06:40 (IST)

State Election Results 2026 LIVE: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना की

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने कोरिमेडु स्थित अप्पा पैथियासामी मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने विशेष अनुष्ठान किए. मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम रहे.

Advertisement
May 04, 2026 06:40 (IST)

Assembly Election results 2026 LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी, टीएमसी में कांटे की टक्कर

बंगाल चुनाव में 77 केंद्रों पर मतगणना हो रही है, पहले 87 केंद्रों पर काउंटिंग होनी थी. 2021 विधानसभा चुनाव में 108 केंद्रों की तुलना में कम है. काउंटिंग सेंटर पर चुनाव आयोग के क्यूआर कोड वाले फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं. चुनाव अधिकारियों को ही काउंटिंग सेंटर में मोबाइल ले जाने की इजाजत है.कोलकाता की 11 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग पांच केंद्रों पर होगी. भवानीपुर सीट पर सीएम ममता बनर्जी का मुकाबला बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से है. 

May 04, 2026 06:37 (IST)

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान

बंगाल चुनाव - 294 सीटें - पहला चरण 93%, दूसरा चरण 90% वोट

असम चुनाव - 126 सीटें - 86% वोटिंग

केरलम चुनाव - 140 सीटें- 80 फीसदी 

तमिलनाडु चुनाव- 234 सीट- 85 फीसदी

पुडुचेरी चुनाव - 30 सीटें - 91.23 प्रतिशत

May 04, 2026 06:36 (IST)

Tamil Nadu Election Result Counting LIVE:तमिलनाडु और असम चुनाव परिणाम पर भी निगाहें

तमिलनाडु में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन की 10 सालों से सरकार है, लेकिन इस बार एक्टर विजय एग्जिट पोल में उलटफेर करने की राह पर है. अगर टीवीके पार्टी को अच्छी सीटें मिलती हैं तो 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा देखने को मिल सकती है. डीएमके को बाहर करने के लिए अन्नाद्रमुक और टीवीके की पार्टी हाथ मिला सकती है. 

May 04, 2026 06:33 (IST)

Election Result Counting LIVE: बंगाल में मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम की बात करें तो कोलकाता समेत सभी जगहों पर मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है. केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के अलावा स्थानीय पुलिस और खुफिया अधिकारी भी मोर्चा संभाले हैं. जिन व्यक्तियों को क्यूआर कोड आधारित प्रवेश पत्र मिला है, वे ही अंदर प्रवेश कर पाएंगे.

May 04, 2026 06:32 (IST)

Election Result Counting LIVE: बंगाल की 294 सीटों पर नतीजे आज

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से 293 सीटों पर आज परिणाम आएंगे. फालता सीट पर दोबारा मतदान का आदेश दिया गया है. बंगाल में पिछले 15 सालों से ममता बनर्जी की सरकार है और बीजेपी पहली बार बंगाल में सरकार बनाने के लिए जोर आजमाइश कर रही है. 

Featured Video Of The Day
Bengal Election Results 2026: मतगणना से पहले Bhowanipore Counting Centre पर भारी बवाल! | TMC | BJP