राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव तारीखों का ऐलान, 5 मार्च तक नामांकन, 16 को वोटिंग

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. शरद पवार और हरिवंश जैसे कई दिग्गज नेताओं का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राज्यसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया गया है
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया गया है
  • शरद पवार, राज्यसभा के उपसभापति हरिबंश समेत कई दिग्गजों का खत्म हो रहा है कार्यकाल
  • 5 मार्च तक नामांकन की आखिरी तारीख और 16 मार्च को वोटिंग होगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान बुधवार को कर दिया गया है.37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव कराया जाएगा. महाराष्ट्र की सात, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा. तमिलनाडु की 6 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा. शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है. 


राज्यसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल 

राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा. 5 मार्च तक कैंडिडेट नामांकन भर पाएंगे. 6 मार्च को नामंकन पत्रों की जांच होगी. 9 मार्च तक कैंडिडेट नामांकन वापस ले सकते हैं. 16 मार्च को वोटिंग होगी. सुबह 9 से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी. इसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती होगी. 20 मार्च तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी. 

किस राज्य में कितनी सीटों पर वोटिंग 

महाराष्ट्र की सात सीटें खाली हो रही हैं. ओडिशा में चार सीटों पर वोट डाले जाएंगे. तमिलनाडु की 6 सीटें खाली हो रही हैं. पश्चिम बंगाल से 5 सीटें खाली हो रही हैं. असम में तीन सीटों पर वोटिंग होगी. बिहार 5 सीटें खाली हो रही हैं. छत्तीसगढ़ में दो सीटों पर वोटिंग होगी. हरियाणा में भी दो सीटें खाली हो रही हैं. हिमाचल प्रदेश में एक सीट खाली हो रही है जबकि तेलंगाना में दो सीटों पर वोटिंग होगी 

इन नेताओं का खत्म हो रहा है कार्यकाल 

महाराष्ट्र

डॉ भागवत किशनराव कराड 
डॉ फौजा तहसीन अहमद खान 
प्रियंका चतुर्वेदी 
शरद पवार 
धैर्याशील मोहन पाटिल 
रजनी अशोकराव पाटिल 
रामदास अठावले 

(इन सभी का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है) 

ओडिशा 

ममता महंता
मुजिबुल्ला खान 
सुजीत कुमार 
निरंजन बिशी

(इन सभी का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है) 

तमिलनाडु 

एन आर इलान्गो 
पी सेल्वारसू 
एम थंबीदुरई 
तिरुचि शिवा 
डॉ कणिमोझी 
जी के वासन 

(इन सभी का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है) 

पश्चिम बंगाल 

साकेत गोखले 
रीताव्रत बनर्जी 
बिकास रंजन भट्टाचार्य 
मौसम नूर ( 05-01-2026 को खाली होगा) 
सुब्रत बख्शी 

(इन सभी का कार्यकाल 09-04-2026 को समाप्त हो रहा है) 

असम 

रामेश्वर तेली 
भुवनेश्वर कलिता 
अजीत कुमार भुइंया 

(इन सभी का कार्यकाल 09-04-2026 को समाप्त हो रहा है) 

बिहार 

अमरेंद्र धारी सिंह 
प्रेम चंद गुप्ता 
रामनाथ ठाकुर 
उपेंद्र कुशवाहा
हरिबंश नारायण सिंह 

(इन सभी का कार्यकाल 09-04-2026 को समाप्त हो रहा है) 

छत्तीसगढ़ 

कवि तेजपाल सिंह तुलसी 
फुले देवी नेताम 

(इन सभी का कार्यकाल 09-04-2026 को समाप्त हो रहा है) 

हरियाणा 

किरण चौधरी 
राम चंद्रर जंगरा 

(इन सभी का कार्यकाल 09-04-2026 को समाप्त हो रहा है) 

हिमाचल प्रदेश 

इंदु बाला गोस्वामी 

(इन सभी का कार्यकाल 09-04-2026 को समाप्त हो रहा है) 

तेलंगाना 

डॉ अभिषेक मनु सिंघवी 
के आर सुरेश रेड्डी 

(इन सभी का कार्यकाल 09-04-2026 को समाप्त हो रहा है) 
 

Featured Video Of The Day
Khamenei की 3 चेतावनियां और Trump का Warship प्लान, Geneva Talks के बीच में ही जंग का अलार्म?