जैकेट-रजाई पैक कर दीजिए, दिल्ली में बढ़ने वाला है मौसम का पारा, एक हफ्ते का पूरा अपडेट

Delhi Weather: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं. आज के मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री तो न्यूनतम 14 डिग्री तक जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली में फरवरी के अंत तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है और दोपहर में गर्मी बढ़ गई है
  • सोमवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस और पालम में 13 डिग्री दर्ज किया गया
  • भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस सप्ताह अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

फरवरी बीतने को है पर लगता है ठंड की विदाई देश की राजधानी दिल्ली से जल्द ही होने वाली है. न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, दोपहर में चुभती सूरज की गर्मी ने लोगों को टेंशन में डाल दिया है. सुबह और शाम की ठंड भी कम हुई है. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी. सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम में 13 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा. 

कैसा रहेगा इस हफ्ते का मौसम?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं. आज के मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री तो न्यूनतम 14 डिग्री तक जाएगा. ज्यादातर आसमान साफ ही रहेगा. 24 फरवरी से 28 फरवरी तक के मौसम की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है वहीं म्यूनतम तापमान बढ़कर 17 डिग्री तक जाएगा. इस दौरान धुंध भी रहेगी.

दिल्ली में पलूशन का क्या हाल? 

‘समीर' ऐप के अनुसार, दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 207 दर्ज किया गया, जो ‘खराब' श्रेणी में आता है. दिल्ली के 26 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘खराब' श्रेणी में थी जबकि 13 केंद्रों पर यह ‘मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ‘समीर' ऐप के अनुसार, एक केंद्र का एक्यूआई डेटा उपलब्ध नहीं था. अन्य सभी केंद्रों में से आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सबसे खराब रही, जहां एक्यूआई 276 दर्ज किया गया.
 

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | प्रयाग शुक्ल की कविता, अकेलेपन पर गार्गी मिश्रा का विचार आपने सुना क्या?
Topics mentioned in this article