दिल्लीः फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 लोगों के शव, एक महिला दो पुरुष, फैली सनसनी

देश की राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. दिल्ली में एक कार से तीन लोगों के शव मिले है. पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी एक कार से तीन लोगों के शव मिले. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली में एक कार से तीन लोगों के शव मिले.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी सफेद टाटा टिएगो कार में 3 लोगों के शव मिले हैं.
  • मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं,मृतकों की उम्र लगभग चालीस से सत्तर साल के बीच बताई गई है.
  • प्रारंभिक जांच में तीनों की मौत जहर पीने से हुई होने की प्रबल आशंका जताई गई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. दिल्ली में एक कार में तीन लोगों की लाश मिली है. कार में तीन लोगों का शव मिलने की सूचना मिलते ही आस-पास में सनसनी फैल गई.लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस के साथ-साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर खड़ी एक कार में तीन लोगों के शव मिले. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. 

कार में मृत मिले तीन लोगों में से एक महिला और 2 पुरुष शामिल हैं. महिला और पुरुष की उम्र करीब 40 साल, जबकि तीसरे की उम्र 60 के करीब बताई जा रही है. टाटा की टिएगो सफेद रंग की कार में तीनों लोगों के शव मिले. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जहर से मौत की प्रबल आशंका बताई जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार लूटपाट नहीं लग रही.

घटनास्थल पर छानबीन में जुटी पुलिस टीम.

डीसीपी बोले- शुरुआती जांच में जहर पीने की आशंका

DCP सचिन शर्मा के मुताबिक आत्महत्या का मामला है. अब तक की तफ्तीश के मुताबिक दो पुरुषों और एक महिला के शव मिले है. सबकी उम्र 40 से 70 साल के बीच की है. सभी की पहचान कर ली गई है. कुछ पेय पर्दाथ पीकर तीनों ने जान ली है. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे है. आत्महत्या की वजहों का पता लगाया जा रहा है. 

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस, अभी मृतकों की पहचान नहीं हुई सार्वजनिक

पुलिस ने तीनों शव को जाँच के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया है. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हो चुकी है. हालांकि अभी पुलिस ने पहचान सार्वजनिक नहीं की है. बताया गया कि टवेरा कार में तीन लोगों के शव मिले. ये कौन लोग थे, इनकी मौत कैसे हुई, कार किसकी थी, इनसब चीजों की जांच जारी है. 

खबर अपडेट की जा रही है. 

Featured Video Of The Day
Iran Missile Attack on US Base Diego Garcia: क्या ईरान के पास है 4000 KM Range Ballistic Missile?