दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी सफेद टाटा टिएगो कार में 3 लोगों के शव मिले हैं. मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं,मृतकों की उम्र लगभग चालीस से सत्तर साल के बीच बताई गई है. प्रारंभिक जांच में तीनों की मौत जहर पीने से हुई होने की प्रबल आशंका जताई गई है.