Weather Update: दिल्ली-NCR में कल भी मौसम मेहरबान, आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट, पढ़िए IMD का अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने कल दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कल तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है
  • मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और तापमान 33 से 21 डिग्री के बीच रहेगा
  • 30 मार्च को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक बनी रहेगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है.मौसम विभाग के अनुसार कल दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ फिर से बारिश होने की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है. आज शाम से ही दिल्ली में दिल्ली-नोएडा के आसमान में घने बादल छाये हुए हैं. कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल रही हैं. मौसम एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से आया है.

कल दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, कल आसमान में बादल छाये रहेंगे. तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. सुबह से लेकर शाम तक गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके बाद 30 मार्च को भी मौसम पूरी तरह सामान्य नहीं होगा. इस दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है. दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक जारी रह सकती है. लगातार हो रही हल्की बारिश और बूंदाबांदी का असर वायु गुणवत्ता पर भी साफ दिखाई दे रहा है.

क्यों अचानक बदला मौसम का मिजाज?

IMD के अधिकारियों के अनुसार, मार्च में मौसम में आया यह असामान्य बदलाव, उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आया है. ये मौसमी सिस्टम 15 मार्च से ही इस क्षेत्र को प्रभावित कर रहे हैं और सामान्य से कम ऊंचाई पर आगे बढ़ रहे हैं, जिसके चलते दिल्ली के मौसम के मिजाज पर इनका असर पड़ रहा है.IMD ने अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का पूर्वानुमान जताया है. बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है और कल को इसके 20-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: फरवरी में रुठा मौसम मार्च में क्यों मेहरबान, 3 दिन और बारिश होगी, जानें गर्मी आते-आते अचानक क्यों बदला वेदर?

इन राज्यों में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के साथ-साथ अन्य कई राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा. कल कश्मीर घाटी में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.वहीं बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात और राजस्थान में भी तेज हवाएं और बारिश के आसार हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: आंधी, तूफान और बारिश...दिल्ली में फिर पलटेगा मौसम, UP-राजस्थान ही नहीं इन राज्यों में भी येलो अलर्ट

Featured Video Of The Day
Bengaluru vs Hyderabad Today Match: आंकड़ों के लिहाज से कौन है आज के मैच में भारी? | IPL 2026