दिल्ली से दौड़ेगी देश की सबसे लंबी नमो भारत, 150KM के ट्रैक में 8 नए स्टेशन, गाजियाबाद-मेरठ से हरिद्वार-ऋषिकेश तक एक्सटेंशन

दिल्ली-मेरठ-हरिद्वार-ऋषिकेश नमो भारत कॉरिडोर पूरा होने पर 232 किमी का रैपिड रेल रूट तैयार हो जाएगा. दिल्ली से गाजियाबाद-मेरठ तक अभी रैपिड रेल चल रही है, जो अभी 82 किमी का है, लेकिन आगे इसे ऋषिकेश तक ले जाने की तैयारी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Delhi Meerut Haridwar Rishikesh Namo Bharat Corridor: दिल्ली-मेरठ-ऋषिकेश नमो भारत कॉरिडोर
नई दिल्ली:

दिल्ली-मेरठ-हरिद्वार-ऋषिकेश नमो भारत कॉरिडोर को केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. यह केदारनाथ-बद्रीनाथ समेत चारधाम यात्रा के लिए वरदान बनेगी. साथ ही यूपी, दिल्ली से उत्तराखंड तक पर्यटन को पंख लगेंगे. मेरठ से ऋषिकेश तक 150 KM का ये देश का सबसे लंबा नमो भारत रूट होगा. अभी दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर में मोदीपुरम आखिरी स्टेशन है. दिल्ली-मेरठ-ऋषिकेश नमो भारत कॉरिडोर के जरिये आगे ऋषिकेश लक्ष्मण झूला तक ले जाने की तैयारी है. दिल्ली से ऋषिकेश तक यह पूरा रूट 232 किमी लंबा हो जाएगा. अभी दिल्ली से मेरठ तक ये 82 किमी है और मेरठ से ऋषिकेश तक यह 150 किमी और जुड़ेगा. नए रूट में 72 किमी एरिया यूपी और 78 किमी उत्तराखंड में आएगा. 

  • मेरठ से ऋषिकेश विस्तार में नमो भारत से जुड़ेगा 150 किमी का नया ट्रैक
  • दिल्ली से ऋषिकेश मात्र 3 घंटे और हरिद्वार केवल 2.5 घंटे में

6 घंटे का सफर अब ढाई से तीन घंटे में

दिल्ली से ऋषिकेश सड़क मार्ग से जाने में ट्रैफिक जाम के बीच 6 घंटे तक लगते हैं. लेकिन नमो भारत ट्रेन 160 किमी प्रति घंटा की गति से दौड़ेगी. इस रैपिड रेल कॉरिडोर से दिल्ली के सराय काले खां से हरिद्वार ढाई घंटे और ऋषिकेश सिर्फ 3 घंटे में पहुंच सकेंगे. दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद के लोग आसानी से हरिद्वार-ऋषिकेश की यात्रा कर शाम को घर लौट पाएंगे. नमो भारत का यह विस्तार नेशनल हाईवे (NH-58) के साथ ही साथ आगे बढ़ेगा.

मेरठ से आगे यूपी के नए संभावित स्टेशन

  1. दौराला 
  2. सकौती 
  3. खतौली 
  4. मुजफ्फरनगर 
  5. पुरकाजी (यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर) 

उत्तराखंड के नए प्रस्तावित स्टेशन

6. रुड़की 
7. हरिद्वार, ज्वालापुर 
8. ऋषिकेश (लक्ष्मण झूला के पास) 

ये भी पढ़ें -दिल्ली से 1 घंटे में पानीपत, डेढ़ घंटे में करनाल...नमो भारत कॉरिडोर को NHAI की मंजूरी, 136 KM में बनेंगे 22 स्टेशन, सोनीपत में भी 6 रैपिड रेल स्टेशन

नमो भारत विस्तार को मंजूरी

उत्तर प्रदेश सरकार ने नमो भारत विस्तार के लिए NCRTC को लिखित सहमति दे दी है. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच इसको लेकर मुलाकात भी हुई है. उत्तराखंड सरकार ने भी इसको मंजूरी दे दी है. इस 150 किमी लंबे कॉरिडोर की डीपीआर और जमीनी सर्वे का काम शुरू होने वाला है. डीपीआर की अगले साल की शुरुआत में मंजूरी के साथ अगले बजट में फंड आवंटित हो सकता है. इस नमो भारत रूट पर वर्ष 2030-2031 तक ट्रेनों का संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा जा सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें - दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर नई फास्ट ट्रेन, 36 मिनट में आनंद विहार से बेगमपुल और 8 मिनट में गाजियाबाद का सफर

ये भी पढ़ें - दिल्ली से मेरठ अब सिर्फ 35 मिनट में, नमो भारत रूट पर नई फास्ट ट्रेनें चलाने का ऐलान, सिर्फ 5 स्टेशनों पर स्टॉपेज

 

Advertisement
Featured Video Of The Day
कुंडा में कथा या सियासी महासंग्राम? राजा भैया ने दिया जवाब!

Topics mentioned in this article
Delhi Meerut Haridwar Rishikesh Namo Bharat Corridor Route
Delhi Meerut Rishikesh Namo Bharat Corridor
Delhi Haridwar Rishikesh Namo Bharat Corridor
Delhi Haridwar Rishikesh Namo Bharat Route
Delhi Rishikesh Rapid Rail

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं