दिल्ली में 1 बजे से 4 बजे तक मजदूर नहीं करेंगे काम... भीषण गर्मी के बीच CM रेखा गुप्ता का निर्देश

दिल्ली में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच सरकार ने बड़ा फैसला किया है. अब दिल्ली में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे के बीच मजदूर काम नहीं करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली में तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है और मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है
  • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मजदूरों को दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक काम न करने के निर्देश दिए हैं
  • श्रम मंत्रालय ने हर मालिक को मजदूरों के लिए छांव, पीने का पानी और आराम के उचित इंतजाम करने का आदेश दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर जारी है. तापमान करीब 45 डिग्री तक पहुंच रहा है. मौसम विभाग लगातार लू का अलर्ट जारी कर रहा है. इस बीच दिल्ली सरकार ने भी लू और गर्मी के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि दिल्ली में दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक कोई भी मजदूर काम नहीं करेगा. इस दौरान भयंकर गर्मी पड़ती है. इसके अलावा फैक्ट्री या निर्माणाधीन साइट्स पर खुली धूप में भी मजदूरों से काम नहीं कराया जाएगा.

खुले धूप में काम नहीं करेंगे मजदूर

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सुनिश्चित किया गया है कि हर मंत्रालय इस मौसम के दौरान किए जाने वाले कामों के बारे में साफ दिशा-निर्देश जारी करेगा. उदाहरण के लिए श्रम मंत्रालय में, हर मालिक को यह पक्का करना होगा कि मजदूरों को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे के बीच आराम मिले. उनसे सीधे धूप में काम नहीं करवाया जाना चाहिए और पीने के पानी और छांव का सही इंतजाम जरूरी है.

स्कूलों के लिए भी निर्देश जारी

उन्होंने कहा कि हीटवेव को देखते हुए दिल्ली सरकार पूरी तरह मुस्तैद है. स्कूलों में बच्चों के लिए ठंडा पानी, स्वच्छ वातावरण और घर भेजने से पहले ORS पिलाना प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही, ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा बस शेल्टर्स पर पानी के काउंटर लगाए जाएंगे और DTC बसों में कोल्ड बॉक्स के माध्यम से ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाएगा. MCD, PWD, हेल्थ डिपार्टमेंट ने पूरी तैयारी कर ली है. फायर, पावर और जल विभाग द्वारा uninterrupted supply सुनिश्चित की जाएगी.

Advertisement

वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने भी सभी विभागों को भीषण गर्मी के प्रकोप से बचाव की कार्य योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने का निर्देश दिया है. संधू ने भीषण गर्मी के प्रकोप से निपटने के लिए दिल्ली की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ एक बैठक की. उपराज्यपाल ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गर्मियों की शुरुआत के साथ, सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि कार्य योजना एक हफ्ते के अंदर प्रभावी तरीके से लागू किया जाए.''

यह भी पढ़ें: प्रचंड उबाल के बीच मौसम मारेगा पलटी, गर्मी के तेवर ढीले करने आ रही बारिश, दिल्ली-UP ही नहीं इन राज्यों में भी येलो अलर्ट

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: बंगाल में गरजे PM Modi, युवाओं के लिए 5 बड़ी गारंटी! Mamata Banerjee