दिल्ली में दहेज ने ले ली मेकअप आर्टिस्ट की जान! सालगिरह के दिन ही फंदे पर लटकी मिली, पति गिरफ्तार

दिल्ली के बुराड़ी में शादी की सालगिरह के दिन 26 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट का शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और अवैध संबंधों के आरोपों के आधार पर पति को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के बुराड़ी इलाके में मेकअप आर्टिस्ट का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला
  • मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और जाति सूचक गालियों का आरोप लगाया है
  • पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर महिला के पति को गिरफ्तार किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां 26 साल की मेकअप आर्टिस्ट जानवी प्रसाद संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली. मृतक का परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जिस दिन महिला का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला, उसी दिन उसकी शादी की सालगिरह भी थी. इसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है.

पुलिस ने महिला के पति को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया और महिला के पति को भी गिरफ्तार कर लिया है. मृतक महिला की मां और भाई आगरा से दिल्ली जाकर एक होटल में रुके हुए हैं और अपनी बेटी के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं. महिला के परिजन कभी बुराड़ी थाने तो कभी DCP ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं. महिला का शव 18 फरवरी को मिला था और उसके परिजनों को FIR की कॉपी रविवार को जाकर मिली.

क्या हुआ था?

बुराड़ी इलाके में बीते 18 फरवरी को जानवी प्रसाद की एनिवर्सरी के दिन एक फ्लैट में शव फंदे से लटका मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और परिजनों को सूचना दी गई. मृतका के परिजन आगरा के रहने वाले हैं. परिवार का साफ आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है.

परिजनों के मुताबिक, करीब एक साल पहले जानवी की शादी बुराड़ी निवासी जतिन सक्सेना से ऑनलाइन ऐप के जरिए हुई थी. आरोप है कि शादी के तीन महीने बाद ही दहेज की मांग शुरू हो गई. जानवी के साथ लगातार मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी. परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि जानवी जाट समाज से थी और उसे जाति सूचक शब्द कहकर प्रताड़ित किया गया. बाद में उसे घर से अलग एक फ्लैट में रखा गया, जहां से उसका शव बरामद हुआ.

Advertisement

मौत से पहले मां और भाई को किया था आखिरी कॉल

मृतका के भाई हर्षित प्रसाद का दावा है कि जानवी ने मौत से पहले आखिरी कॉल में मां और भाई को अपनी प्रताड़ना के बारे में बताया था. आरोप है कि जानवी के पति के किसी महिला से अवैध संबंध थे और वह वीडियो कॉल के जरिए अपनी पत्नी को अपमानित करता था. जानवी ने इन कॉल्स की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर अपने भाई को भेजी थीं. परिजनों का कहना है कि इन सबूतों की जानकारी पति को लगते ही हालात और बिगड़े और इसके बाद जानवी की संदिग्ध मौत हो गई.

परिवार का कहना है कि तमाम सबूत होने के बावजूद उन्हें इंसाफ के लिए भटकना पड़ा. अब पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गिरा यात्री, रेल कर्मी की सूझबूझ और सतर्कता से बची जान

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Breaking News: Strait Of Hormuz पर Iran ने दी America को धमकी | Iran War News
Topics mentioned in this article