Delhi Assembly Elections Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट साफ हो चुका है. दिल्ली में 48 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया है. वहीं आम आदमी पार्टी ने 22 सीटों पर जीत हासिल कर दिल्ली की सत्ता खो दी है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस मुख्य मुकाबले में थे. वहीं ओवैसी की पार्टी (AIMIM) और मायावती की बसपा (BSP) से लेकर चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी ने चुनाव लड़ा. लेकिन दिल्ली की अधिकांश सीटों पर असली मुकाबला आप और बीजेपी के बीच ही देखने को मिला. हालांकि, जनता ने आखिरकार ज्यादातर सीटों पर BJP को चुना है, लेकिन दक्षिणी दिल्ली की 10 सीटों पर मुकाबला अहम रहा. जानिए दक्षिणी दिल्ली के इन 10 सीटों के नतीजे...
जानिए कौन कितने वोटों से जीता.
विधानसभा | AAP उम्मीदवार | BJP उम्मीदवार | Congress उम्मीदवार | कौन जीता? |
छतरपुर | ब्रह्म सिंह तंवर 74230 वोट | करतार सिंह तंवर 80469 वोट | राजेंद्र तंवर | बीजेपी |
पालम | जोगिंद्र सोलंकी 69144 वोट | कुलदीप सोलंकी 78098 वोट | मांगेराम | बीजेपी |
देवली (एससी) | प्रेम कुमार चौहान 78514 वोट | दीपक कुमार वाल्मिकी (एलजेपी) 45092 वोट | राजेश चौहान | आप |
बदरपुर | राम सिंह नेताजी 88120 वोट | नारायण दत्त शर्मा 63241 वोट | अर्जुन भड़ाना | आप |
बिजवासन | सुरेंद्र भारद्वाज 52544 वोट | कैलाश गहलोत 62377 वोट | देवेंद्र सहरावत | बीजेपी |
महरौली | महेंद्र चौधरी 46567 वोट | गजेंद्र यादव 48349 वोट | पुष्पा सिंह | बीजेपी |
कालकाजी | आतिशी 42530 वोट | रमेश बिधूड़ी 41541 वोट | अलका लांबा | आप |
अंबेडकर नगर (एससी) | अजय दत्त 54729 वोट | खुशी राम चुनार 38348 वोट | जय प्रकाश | आप |
संगम विहार | दिनेश मोहनिया 53705 वोट | चंदन कुमार चौधरी 54049 वोट | हर्ष चौधरी | बीजेपी |
तुगलकाबाद | सहीराम 62155 वोट | रोहतास बिधूड़ी 47444 वोट | वीरेंद्र बिधूड़ी | आप |
दक्षिणी दिल्ली की 10 विधानसभा पर 5 बीजेपी और 5 आप के पास
दिल्ली सात जिलों में बंटी है. इन सभी सात जिलों में 10-10 विधानसभा सीटें आती हैं. दक्षिणी दिल्ली जिले में छतरपुर, पालम, देवली, बदरपुर, बिजवासन, महरौली, कालकाजी, अंबेडकर नगर, संगम विहार और तुगलकाबाद विधानसभा सीटें हैं. इनमें 5 सीटों पर बीजेपी और 5 सीटों पर आप ने जीत हासिल की है. इसमें देवली, बदरपुर, कालका जी, अंबेडकर नगर और तुगलकाबाद में AAP ने जीत हासिल की है. जबकि छतरपुर, पालम, बिजवासन, महरौली और संगम विहार सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की है.
यह भी पढ़ें - दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के पल-पल के अपडेट