Namo Bharat: गुरुग्राम, रेवाड़ी, मानेसर-नीमराना से अलवर तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, दिल्ली NCR में रैपिड रेल का नया रूट, 22 स्टेशन

Delhi Alwar Namo Bharat Route Map: दिल्ली-अलवर नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान जैसे राज्यों के बीच हाईस्पीड नेटवर्क प्रदान करेगा. इससे हरियाणा के इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए ये गेमचेंजर साबित होगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Delhi Alwar Namo Bharat Route: दिल्ली अलवर नमो भारत रूट
नई दिल्ली:

Delhi Alwar Namo Bharat Route Map: दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन के बाद अब फोकस दिल्ली-अलवर रैपिड रेल पर बढ़ गया है. दिल्ली, गुरुग्राम से अलवर तक 22 स्टेशनों का ये नमो भारत कॉरिडोर 37 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा. इससे तीन राज्यों दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के बीच करीब 9 लाख यात्रियों को हाईस्पीड कनेक्टिविटी का फायदा होगा. दिल्ली-एसएनबी-अलवर रूट पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रैपिड रेल दौड़ेगी. ये हाई स्पीड कॉरिडोर दिल्ली-गुरुग्राम से अलवर का सफर दो घंटे का कर देगा. इस रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर के जरिये दिल्ली, गुरुग्राम, मानेसर, रेवाड़ी, बावल, नीमराना, अलवर जैसे शहरों को जोड़ा जाना है. इससे नेशनल हाईवे-48 और दिल्ली-गुरुग्राम रूट पर भारी ट्रैफिक आवाजाही से बचा जा सकेगा. दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के औद्योगिक केंद्रों को बड़ा नेटवर्क मिलेगा.

दिल्ली-अलवर नमो भारत कॉरिडोर में 22 स्टेशन

दिल्ली-अलवर नमो भारत कॉरिडोर में 22 स्टेशन होंगे, जिसमें 5 रैपिड रेल स्टेशन भूमिगत होंगे.दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल की तरह सराय काले खां इस रूट का पहला स्टेशन होगा. इस इंटरचेंज से कॉरिडोर दिल्ली आईएनए, मुनीरका और एयरोसिटी से गुजरेगा. फिर गुरुग्राम में साइबर सिटी, आईएफएफसीओ चौक, राजीव चौक और हीरो होंडा चौक होते हुए गुरुग्राम से गुजरेगा. फिर खेड़की दौला, मानेसर, पंचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा डिपो, MBIR, रेवाड़ी, बावल, शाहजहांपुर-नीमराना-बेहरोड (SNB), नीमराना, बेहरोर, सोतानाला, खैरथल से गुजरते हुए अलवर पहुंचेगा. पहले यह ट्रेन ओल्ड गुरुग्राम (उद्योग विहार, सेक्टर-17) से होकर जाने वाली थी, लेकिन अब यह दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (NH-48) के समानांतर एयरोसिटी से सीधे साइबर सिटी और इफ्को चौक की तरफ निकलेगी.

दिल्ली-अलवर नमो भारत रूट

  1. दिल्ली सेक्शन: सराय काले खां, आईएनए (INA), मुनिरका और एयरोसिटी
  2. हरियाणा (गुरुग्राम व रेवाड़ी) सेक्शन: साइबर सिटी, इफ्को चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला,मानेसर, पंचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा डिपो,एमबीआईआर (MBIR), रेवाड़ी और बावल.
  3. राजस्थान (अलवर) सेक्शन: शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ (SNB), खैरथल और अलवर.
  4. लिंक लाइन: SNB से एक अतिरिक्त लाइन नीमराना और बहरोड़ होते हुए सोतानाला तक जाएगी.

दिल्ली-गुरुग्राम के लिए वरदान

दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद से गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों के पास अभी कार, ऑटो, बाइक का मुख्य विकल्प है. मेट्रो का सफर धीमा होने और कम स्टेशनों के कारण रोजमर्रा के यात्री उसे ज्यादा तरजीह नहीं देते. हालांकि 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रैपिड रेल चलेगी तो यह गेमचेंजर साबित होगी. लोग अपनी गाड़ियों को छोड़ नमो भारत का प्राथमिकता दे सकते हैं. एयरोसिटी, साइबर सिटी, इफ्को चौक या राजीव चौक से कम वक्त में राजस्थान तक पहुंचेंगे. रेवाड़ी, पड़ोसी बावल से दिल्ली के यात्रियों को अभी बाईरोड 2.5 से 3 घंटे लगते हैं. जबकि रैपिड रेल से लगभग 45 से 50 मिनट का समय लगेगा.

इंडस्ट्रियल सेक्टर को बड़ा फायदा

हरियाणा के इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए ये क्रांतिकारी साबित होगी. मानेसर-धारूहेड़ा-रेवाड़ी-नीमराना इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्टेशन में ये बड़ा फायदेमंद होगा.ऑटोमोटिव, वेयरहाउसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेंटर को भी ये कनेक्ट करेगा. चूंकि दिल्ली का सराय काले खां मेरठ रूट का भी पहला स्टेशन है, ऐसे में गाजियाबाद तक इससे कनेक्ट हो सकेंगे. आगे चलकर नोएडा-फरीदाबाद-गुरुग्राम रूट भी इससे इंटरकनेक्ट होगा. रेवाड़ी और बावल से दिल्ली की दूरी एक घंटे से कम वक्त में होगी.

Advertisement

दिल्ली-अलवर रैपिड रेल कॉरिडोर का रूट मैप

दिल्ली-अलवर नमो भारत कॉरिडोर गुरुग्राम, मानेसर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी के आसपास औद्योगिक इलाकों के लिए गेमचेंजर बनेगा. कनेक्टिविटी के साथ निवेश के रास्ते खोलेगा.दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, मानेसर जैसे बड़े सेंटरों को हाईस्पीड कनेक्टिविटी देगा.एनसीआरसीटीसी इस कॉरिडोर को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रहा है.गुरुग्राम में 1200 वर्ग मीटर जमीन कास्टिंग यार्ड के लिए दी गई है.

ये भी पढ़ें - Namo Bharat: कानपुर, लखनऊ से अयोध्या के बीच 160 KM की रफ्तार से दौड़ेगी रैपिड रेल, 187 किमी में होंगे 12 स्टेशन, पूरा रूट मैप

Advertisement

अलवर तक पूरे रूट के पहले चरण में दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी तक कॉरिडोर को चालू करने की कोशिश होगी.रेवाड़ी-बावल-नीमराना मैन्युफैक्चरिंग हब को बड़ा बूस्ट मिलेगा.दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) के ऊपर से ट्रेनों को गुजारने के लिए भारी निर्माण और बड़े एलिवेटेड वायाडक्ट को मंजूरी मिली है ताकि हीरो होंडा चौक जैसे व्यस्त चौराहों पर भूमि अधिग्रहण की समस्या न आए. 

ये भी पढ़ें - Namo Bharat: नोएडा, गुरुग्राम-फरीदाबाद 30 मिनट में, रैपिड रेल पर मुहर, 160 KM की रफ्तार से दिल्ली NCR में दौड़ेगी नमो भारत

ये भी पढ़ें - Namo Bharat: बागपत, बड़ौत से खुर्जा-हापुड़, रोहतक जैसे शहरों तक भी दौड़ेगी रैपिड रेल, नमो भारत का सेकेंड फेज का डिटेल

 

Featured Video Of The Day
जो कायर थे वो मुस्लिम बन गए... राजा भैया के बयान से सियासी हंगामा