"मेरी बिल्‍ली और मुझसे ही...": 'न्याय यात्रा' पर हमले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष का असम CM पर तंज

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पिछले साल भारत जोड़ो यात्रा कई भाजपा शासित राज्यों से होकर गुजरी थी, लेकिन उस पर कोई पत्थर नहीं फेंका गया.

विज्ञापन
Read Time: 24 mins
खरगे ने कहा कि हम अंग्रेजों से नहीं डरे, भाजपा से डरने का कोई सवाल ही नहीं है.
गुवाहाटी :

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने भाजपा पर कल कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर हमला कराने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस डरेगी नहीं, चाहे कुछ भी हो जाए. इस दौरान उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) पर कटाक्ष किया. खरगे ने नगांव में एक रैली में कहा कि असम की सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता से इतनी "डरी हुई" है कि उन्होंने राज्य कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा पर हमला कर दिया. 

उन्होंने कहा कि हालांकि पिछले साल भारत जोड़ो यात्रा कई भाजपा शासित राज्यों से होकर गुजरी थी, लेकिन उस पर कोई पत्थर नहीं फेंका गया. उन्होंने कहा, "यहां तक ​​कि नागपुर में जहां पर आरएसएस का मुख्यालय है, लाखों लोग हमारे साथ जुड़े और कोई घटना नहीं हुई." 

राज्य कांग्रेस प्रमुख पर हमले का जिक्र करते हुए खरगे ने कहा, "वह (बोरा) डरे हुए नहीं हैं, न ही कोई कांग्रेस कार्यकर्ता. हमने ऐसा बहुत देखा है. यह मेरी बिल्ली और मुझी से म्‍याऊं जैसा है... हम अंग्रेजों से नहीं डरे, भाजपा से डरने का कोई सवाल ही नहीं है."

Advertisement

कल के हमले को लेकर कांग्रेस की शिकायत के बाद आज पुलिस ने मामला दर्ज किया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा के गुंडों ने असम के सोनितपुर जिले से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पार्टी के झंडे फाड़ दिए. इसमें एक शख्‍स घायल हो गया.

Advertisement

राहुल गांधी भी भाजपा पर बरसे 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के समूह का सामना किया, जिन्होंने असम में यात्रा को रोकने और बाधित करने की कोशिश की. बाद में एक जनसभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दबाया नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा, ''वे आपके प्रधानमंत्री मोदी या आपके स्थानीय मुख्यमंत्री से नहीं डरते.''

Advertisement
असम बीजेपी ने किया पलटवार

असम विधानसभा के उपाध्यक्ष और भाजपा विधायक डॉ नुमल मोमिन ने  खरगे पर "निराधार आरोप" लगाने का आरोप लगाया है. उन्‍होंने कहा, "मुझे लगता है कि कांग्रेस घबराई हुई है. जिस तरह लोगों ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को खारिज कर दिया, हमें संदेह है कि यह भाजपा और हमारे मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए कांग्रेस पार्टी की एक बुरी योजना है."

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के बयानों की निंदा करता हूं. उन्हें पता लगाना चाहिए कि ऐसा किसने किया. हमारी पुलिस और प्रशासन बहुत सक्रिय है. हमारे मुख्यमंत्री दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर बहुत सख्‍त हैं."

ये भी पढ़ें :

* "असमी संत शंकरदेव की जन्मस्थली पर न जाएं राहुल गांधी" : असम के CM का कांग्रेस नेता से आग्रह
* कांग्रेस शासन में मारे गए लोगों के परिजन असम में न्याय यात्रा का विरोध कर रहे: अमित शाह
* BJP देश को जाति, पंथ, धर्म के नाम पर बांट रही है : राहुल गांधी

Featured Video Of The Day
Pahalgam Terror Attack: Pakistan Atom Bomb की दुहाई देकर अपनी किस कमजोरी को छुपाना चाहता है?