- कांग्रेस को दिल्ली में 24 अकबर रोड स्थित पुराने दफ्तर को आगामी 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस मिला है
- यूथ कांग्रेस के कार्यालय 5 रायसीना रोड को भी खाली करने का नोटिस पार्टी को प्रदान किया गया है
- कांग्रेस का मुख्यालय पिछले 48 वर्षों से 24 अकबर रोड में था, जबकि नया मुख्यालय इंदिरा भवन में शिफ्ट हो चुका है
दिल्ली में कांग्रेस को अपने पुराने दफ्तर यानी 24 अकबर रोड बंगले को खाली करने का नोटिस मिला है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंदिरा भवन में नया दफ्तर शिफ्ट होने के बाद से कांग्रेस ने इस पुराने बंगले को खाली नहीं किया था. यहां भी पार्टी की गतिविधियां पहले की तरह ही चल रही हैं. इसके अलावा कांग्रेस को यूथ कांग्रेस के ऑफिस 5 रायसीना रोड को भी खाली करने का नोटिस मिला है.
दो पार्टी दफ्तरों को खाली करने का आदेश
कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस को 24 अकबर रोड का बंगला खाली करने का नोटिस मिला है. पार्टी से कहा गया है कि आगामी 28 मार्च तक आप इस पुराने बंगले को खाली कर दें. इसके साथ यूथ कांग्रेस के ऑफिस 5 रायसीना रोड को भी खाली करने का नोटिस मिला है.
कानूनी विकल्प पर विचार कर रही है
बीते 48 सालों से 24 अकबर रोड के बंगले में कांग्रेस का मुख्यालय है. हालांकि बीते साल कांग्रेस के नए मुख्यालय “इंदिरा भवन” का उद्घाटन हो चुका है,लेकिन इसके बावजूद 24 अकबर रोड वाले कार्यालय को कांग्रेस ने खाली नहीं किया है. यहां भी पार्टी की गतिविधियां पहले की तरह ही चल रही हैं. नोटिस मिलने के बाद से पार्टी राहत के लिए कनूनी विकल्प पर विचार कर रही है.
यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती
यह भी पढ़ें- विरोध का अधिकार है, लेकिन मर्यादा भी जरूरी... संसद के हंगामे पर सोनिया को लिखे पत्र में पूर्व पीएम देवगौड़ा













