बर्फ में भी नहीं पिघली वफादारी, 4 दिन तक मालिक के शव के पास रहा 'बेजुबान', वीडियो देख रेस्क्यू वाले भी रो पड़े

व्यक्ति का शव बर्फ से ढका हुआ था. लेकिन उसका पालतू कुत्ता वहीं जम कर बैठा था. इन चार दिनों में न तो उस बेजुबान ने कुछ खाया और न ही अपनी जगह छोड़ी. उसने न केवल बर्फीले तूफान का सामना किया, बल्कि जंगली जानवरों से भी अपने मालिक के शरीर की रक्षा की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हिमाचल प्रदेश के भरमौर क्षेत्र में एक कुत्ते ने अपने मृत मालिक के शव के पास चार दिनों तक बिताए.
  • ठंडी और भारी बर्फबारी के बावजूद कुत्ता न तो कहीं गया और न ही कुछ खाया.
  • कुत्ते ने जंगली जानवरों से अपने मालिक के शव की सुरक्षा भी की.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चम्बा:

हिमाचल प्रदेश चम्बा जिले के भरमौर से वफादारी की एक ऐसी मर्मस्पर्शी तस्वीर सामने आई है, जिसने इंसानियत और जानवरों के रिश्ते को एक नई ऊंचाई दे दी है. जहां कड़ाके की ठंड में इंसान का घर से निकलना मुहाल है. वहीं, एक वफादार कुत्ते ने भारी बर्फबारी के बीच चार दिनों तक अपने मृत मालिक के शव को अकेला नहीं छोड़ा. जानकारी के अनुसार, भरमौर के भरमानी मंदिर के पास विक्षित राणा और पीयूष नाम के दो युवक लापता हो गए थे. बाद में पता चला कि भीषण ठंड में बर्फ में फंसने से उनकी मौत हो गई थी. चार दिन बाद जब बचाव दल और स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर हर कोई भावुक हो गया.

हिमाचल के चंबा में बर्फ से ढकी पहाड़ी पर कुत्ते की वफादारी का वीडियो वायरल हुआ था. अब हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की हेलीकॉप्टर सेवा ने चंबा जिले के भरमौर उपमंडल के होली क्षेत्र में बर्फ से ढकी पहाड़ियों से दो शवों को निकाला. इसका वीडियो भी सामने आया है. 
 


एक युवक का शव बर्फ की मोटी परतों के नीचे दबा हुआ था, लेकिन उसका पालतू कुत्ता वहीं जम कर बैठा था. इन चार दिनों में न तो उस बेजुबान ने कुछ खाया और न ही अपनी जगह छोड़ी. उसने न केवल बर्फीले तूफान का सामना किया, बल्कि जंगली जानवरों से भी अपने मालिक के शरीर की रक्षा की.

रेस्क्यू टीम भी रह गई दंग

जब रेस्क्यू टीम शव को उठाने के लिए आगे बढ़ी, तो शुरुआत में कुत्ता काफी आक्रामक हो गया. उसे लगा कि शायद कोई उसके मालिक को नुकसान पहुंचाने आया है. काफी मशक्कत और पुचकारने के बाद जब उसे अहसास हुआ कि ये लोग मदद के लिए आए हैं, तब जाकर वह वहां से हटा.

Advertisement

सुभाष महाजन की रिपोर्ट

शिवपुरी के 'मोती' की वफादारी देख याद आया जापान का हाचिको, मौत के बाद भी करता रहा मालिक का इंतजार

Shivpuri Dog Loyalty Video: मालिक की लाश के पीछे 4 KM तक दौड़ता रहा कुत्ता, Police भी हुई हैरान

Advertisement
Featured Video Of The Day
Rajpal Yadav Bail News: राजपाल यादव को मिली जमानत, इतने करोड़ रुपये करने पड़े जमा | Syed Suhail