20 days ago

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने पटना में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही 18 वर्षीय एक छात्रा की हाल ही में हुई मौत के मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की सिफारिश की है. इससे पहले, बिहार पुलिस का एक विशेष जांच दल (एसआईटी) इस मामले की जांच कर रहा था. 

जहानाबाद की रहने वाली छात्रा इस महीने की शुरुआत में पटना के चित्रगुप्त नगर में अपने हॉस्टल के कमरे में बेहोश मिली थी, और कई दिन तक कोमा में रहने के बाद 11 जनवरी को एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई. छात्रा के परिवार ने उसका यौन उत्पीड़न होने और अधिकारियों पर मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था.

चौधरी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से पटना में नीट छात्रा की हत्या के मामले (केस नंबर- 14/26) की जांच सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया है. इस घटना का पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से खुलासा होना चाहिए.''

Breaking News Live Updates:

Jan 31, 2026 23:41 (IST)

गोवा पुलिस ने असम में 'डिजिटल अरेस्ट' धोखाधड़ी मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

गोवा पुलिस के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने एक बड़े अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी (डिजिटल गिरफ्तारी) मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस धोखाधड़ी में 1,42,04,868 रुपए की राशि शामिल थी. यह मामला 31 दिसंबर 2025 को अपराध संख्या 54/25 के तहत दर्ज किया गया था, और आरोपियों ने गोवा के बिचोलिम निवासी से धोखाधड़ी की थी.

Jan 31, 2026 22:05 (IST)

महाराष्ट्र: किशोरी का अपहरण, बलात्कार के मामले में व्यक्ति को 20 साल सश्रम कारावास की सजा

 महाराष्ट्र के ठाणे की एक विशेष अदालत ने शनिवार को एक व्यक्ति को 14 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण और बलात्कार के मामले में 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई.

Jan 31, 2026 21:39 (IST)

सभी बीजेपी प्रदेश कार्यालयों पर दिखाया जाएगा बजट भाषण

बजट के दिन भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रदेश कार्यालयों पर बजट भाषण का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई है. इसके लिए बीजेपी दफ्तरों में टीवी सेट लगाए जाएंगे, ताकि कार्यकर्ता एक साथ बजट भाषण देख सकें. पार्टी की ओर से सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को बजट का लाइव प्रसारण देखने के निर्देश दिए गए हैं. इस पहल के जरिए कार्यकर्ताओं को बजट की घोषणाओं और सरकार की प्राथमिकताओं से सीधे जोड़ने की तैयारी है.

Jan 31, 2026 21:28 (IST)

रैगिंग के आरोप में जबलपुर मेडिकल कॉलेज के आठ एमबीबीएस छात्र निलंबित

 मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष के एक छात्र की कथित तौर पर रैगिंग करने के मामले में एमबीबीएस के आठ छात्रों को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है.

Jan 31, 2026 20:38 (IST)

हिमाचल प्रदेश में बीपीएल सर्वेक्षण का चौथा चरण 1 फरवरी से शुरू होगा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने शनिवार को ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग को गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) पहचान सर्वेक्षण का चौथा चरण 1 फरवरी से शुरू करने का निर्देश दिया.

Jan 31, 2026 20:09 (IST)

सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाना एनसीपी का अंदरूनी मामला: संजय निरुपम

बारामती प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन के बाद सियासी हलचल तेज है. इस बीच दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शिवसेना नेता संजय निरुपम ने इसे एनसीपी का अंदरूनी मामला बताते हुए फैसले का स्वागत किया.

Advertisement
Jan 31, 2026 19:23 (IST)

सुप्रिया सुले ने बारामती में अजित पवार की मां से भेंट की

राकांपा (शरद पवार) की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने शनिवार को पुणे के बारामती में अजित पवार के काटेवाड़ी आवास पर उनकी मां से मुलाकात की. यह मुलाकात मुंबई में महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में सुनेत्रा पवार के शपथ लेने के बीच हुई। सुनेत्रा अजित पवार की पत्नी हैं.

Jan 31, 2026 17:54 (IST)

सुनेत्रा पवार को पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं दीं.

Advertisement
Jan 31, 2026 17:48 (IST)

ओडिशा: बरहामपुर सड़क हादसे पर सीएम माझी ने जताया दुख, जान गंवाने वालों के आश्रितों को 4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गंजाम जिले के बरहामपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है.

Jan 31, 2026 17:46 (IST)

मुंबई की झुग्गी बस्ती में लगी आग, कोई हताहत नहीं

पूर्वी मुंबई के गोवंडी इलाके की एक झुग्गी बस्ती में शनिवार सुबह आग लग जाने से कम से कम आठ झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Advertisement
Jan 31, 2026 15:05 (IST)

50% से अधिक वोट शेयर के साथ बनाएंगे सरकार : बंगाल में बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला. शाह ने कोलकाता के पास आनंदपुर में हाल ही में हुई आग की घटना को “सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि तृणमूल सरकार के भ्रष्टाचार का नतीजा” बताया. उन्होंने कहा कि बंगाल में अवैध गतिविधियों, घुसपैठियों को संरक्षण और वोट‑बैंक की राजनीति ने कानून‑व्यवस्था को कमजोर कर दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

Jan 31, 2026 14:00 (IST)

दिल्‍ली को तोहफा... मेट्रो की गोल्डन लाइन पर बनेगा 'राजीव चौक' जैसा हब

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर स्थित दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन, दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के एक प्रमुख इंटरचेंज हब के रूप में विकसित होने जा रहा है. इस स्टेशन का विस्तार फेज़-IV के अंतर्गत निर्माणाधीन तुगलकाबाद-एयरोसिटी गोल्डन लाइन कॉरिडोर से अतिरिक्त कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए किया जा रहा है. हाल ही में इस कॉरिडोर के एयरोसिटी से आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 स्टेशन (2.263 किलोमीटर) तक विस्तार को भी स्वीकृति प्रदान की गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
Jan 31, 2026 12:13 (IST)

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में डूबने से दो बच्चों की मौत

 मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में डूबने से दो नाबालिग भाइयों की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक यह घटना शहर के शिवनगर इलाके में शुक्रवार देर शाम हुई. कोतवाली थाना प्रभारी उप निरीक्षक ब्रजेन्द्र सिंह घोष ने बताया कि दोनों बच्चों के शव टैंक से बरामद हुए हैं और इस सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. 

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे.  उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सचेंद्र यादव के पुत्र आशीष (छह) और नरेंद्र (पांच) के रूप में हुई है. 

Jan 31, 2026 10:57 (IST)

दिल्ली के शास्त्री पार्क में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. पुलिस ने बताया कि सुबह एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो चुकी थी. उन्होंने कहा कि मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं.  पुलिस के अनुसार, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वैज्ञानिक विश्लेषण के लिए साक्ष्य एकत्र किए गए हैं. उसने बताया कि कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. 

Jan 31, 2026 10:14 (IST)

शरद पवार की 17 जनवरी को हुई थी अजित पवार से मुलाकात

Jan 31, 2026 10:13 (IST)

24 घंटे में 80 हजार तक टूटी चांदी

चांदी बाजार में तो जैसे सुनामी आ गई. महज 24 घंटे के अंदर चांदी के दाम करीब 80 हजार रुपये तक टूट गए. इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से शाम 5 बजे जारी की गई कीमतों के अनुसार, शुक्रवार को चांदी की कीमत 40,638 रुपए कम होकर 3,39,350 रुपए प्रति किलो हो गई. बता दें कि गुरुवार को चांदी ने 4.20 लाख रुपये का ऐतिहासिक स्तर छू लिया था. लेकिन कुछ ही देर बाद इसमें गिरावट का दौर शुरू हो गया, जो शुक्रवार को भी जारी रहा. 

Jan 31, 2026 10:10 (IST)

अमेरिका ईरान की ओर पहले से बड़ा नौसैनिक बेड़ा भेज रहा है, सभी विकल्प खुले : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान की ओर पहले से ज्यादा बड़ा नौसैनिक बेड़ा भेज रहा है.उनका कहना है कि वॉशिंगटन बातचीत के जरिए समझौता चाहता है, लेकिन अगर बात नहीं बनी तो दूसरे रास्तों के लिए भी तैयार है. ट्रंप ने बताया कि यह तैनाती अमेरिका की उस नौसैनिक मौजूदगी से भी बड़ी होगी, जो पहले वेनेजुएला के पास थी.उन्होंने इसे एक बड़ा जहाज़ी बेड़ा बताया. का कहना था कि इस कदम का मकसद दबाव बढ़ाना है, जबकि बातचीत की कोशिशें जारी रहेंगी. ट्रंप ने कहा, “हम अब ईरान की ओर ज्यादा संख्या में जहाज भेज रहे हैं। उम्मीद है कि समझौता हो जाएगा.

Jan 31, 2026 09:32 (IST)

परिवार को अंधेरे में रखा गया... सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाए जाने के फैसले पर शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की हालिया राजनीतिक हलचल के बीच पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कई अहम मुद्दों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है. सुनेत्रा पवार के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर शरद पवार का जवाब और भी स्पष्ट था. उन्होंने कहा, “यह निर्णय NCP का था. पवार परिवार को इस पर भरोसे में नहीं लिया गया.” जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें प्रक्रिया से बाहर रखा गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता.”

सवालों का सिलसिला यहीं नहीं रुका. जब पूछा गया कि इस पूरे फैसले में इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई गई, तो पवार ने सवाल को ही सवाल से टालते हुए कहा, "आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं?" यहां पढ़ें पूरी खबर

Jan 31, 2026 08:01 (IST)

गौरव गोगोई ने पीएम मोदी से जुबीन गर्ग को मरणोपरांत भारत रत्न देने की अपील की

असम कांग्रेस के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिवंगत गायक-संगीतकार जुबीन गर्ग को मरणोपरांत भारत रत्न देने की अपील की है. गर्ग को असम और नॉर्थ-ईस्ट के सबसे प्रभावशाली सांस्कृतिक हस्तियों में से एक माना जाता है. शुक्रवार को लिखे एक पत्र में, गोगोई ने कहा कि गर्ग की असमय और दुखद मौत ने असम और पूरे नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र को गहरे दुख में डुबो दिया है, जिससे एक ऐसा सांस्कृतिक खालीपन आ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा.

उन्होंने दिवंगत कलाकार को एक महान हस्ती बताया, जिनका रचनात्मक प्रभाव क्षेत्रीय सीमाओं से परे था और पूरे देश और उससे बाहर भी गूंजा. कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्होंने विभिन्न संस्थागत मंचों के माध्यम से जुबीन गर्ग को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की लगातार वकालत की है.

Jan 31, 2026 07:59 (IST)

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के बीच फोन पर बातचीत

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वेनेजुएला गणराज्य की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिग्ज गोमेज का फोन आया. दोनों नेताओं ने बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की.

फोन पर बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने फेसबुक पर पोस्ट किया, "वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिग्ज से बात हुई. हम सभी क्षेत्रों में अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत और विस्तारित करने पर सहमत हुए, और आने वाले वर्षों में भारत-वेनेजुएला संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साझा दृष्टिकोण का पालन करने लगे."

Jan 31, 2026 07:49 (IST)

आज से 4 दिन झमाझम बारिश, दिल्ली NCR में फिर लौटेगी बारिश

Rain Alert Today: दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में आज से 4 दिनों तक बारिश होने के आसार हैं. हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ की शक्ल में उठे नए बवंडर के कारण मौसम फिर करवट लेने वाला है. पिछले 10 दिनों में यह तीसरा मौका है, जब बारिश दिल्ली और आसपास के राज्यों में दस्तक देगी. दिल्ली में तो 2 दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

Featured Video Of The Day
UP Crime News: Jhansi में ‘दृश्यम’ जैसा कांड! चाय के लिए बड़े भाई को मार घर में दफनाया शव | Top News
Topics mentioned in this article