PM मोदी ने आज असम में 4750 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि भाजपा-NDA की डबल इंजन सरकार असम के विकास और विरासत संरक्षण के लिए निरंतर कार्यरत है. असम माला अभियान के तीसरे चरण के तहत 1100 करोड़ रुपए से अधिक की सड़क बनेंगी.