अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे BJP शासित राज्यों के CM, देखें पूरी डिटेल

बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री (BJP CM Ayodhya Visit) अलग-अलग तारीखों पर अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे. देखें कौन कब अयोध्या जाएगा.

Advertisement
Read Time: 6 mins

रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे बीजेपी शासित राज्यों के सीएम.

नई दिल्ली:

बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री (BJP CM Ayodhya Visit) अलग-अलग तारीखों पर अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे. देखें कौन कब अयोध्या जाएगा.

अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर (Ayodhya Ram Temple) का उद्घाटन हो चुका है. सोमवार को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पीएम मोदी ने की थी. उस दौरान सीएम योगी के अलावा कोई और मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ था. अब बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अयोध्या का दौरा कर रामलला के दर्शन करेंगे, ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है. बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री अलग-अलग तारीखों पर अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे. राज्यों के मुख्यमंत्रियों का अयोध्या दौरे का कार्यक्रम सामने आया है. 

ये भी पढ़ें-अयोध्या : श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते दर्शन का TIME बढ़ाया गया, सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी

  1. 31 जनवरी को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे.
  2. 1 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पूरी कैबिनेट समेत रामलला के दर्शन करेंगे.
  3. 2 फरवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे.
  4. 5 फरवरी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपनी  कैबिनेट संग अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे.
  5. 6 फरवरी को अरुणाचल के मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ दर्शन करने अयोध्या जाएंगे.
  6.  9 फरवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे.
  7. 12 फरवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी कैबिनेट के साथ दर्शन करने अयोध्या जाएंगे.
  8. 15 फरवरी को गोवा के मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे.
  9. 22 फरवरी को असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्बा सरमा  अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे.
  10. 24 फरवरी को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे.
  11. 4 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपनी कैबिनेट के साथ भगवान श्री राम के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे.
  12. 29 जनवरी को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा सकते हैं.
  13. 4 फरवरी को देश के गृह मंत्री अमित शाह रामलला के दर्शन और पूजन के लिए अयोध्या जाएंगे.

केंद्रीय मंत्री भी जाएंगे अयोध्या

सभी केंद्रीय मंत्री भी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे. केंद्रीय मंत्रियों को अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के साथ विशेष ट्रेनों में अयोध्या जाने को कहा गया है.