हम बोझ हैं तो बता दो, 2027 और 2029 में दिखा देंगे...' ब्रजभूषण शरण सिंह की इशारों में BJP को चुनौती

Brijbhushan Sharan Singh News: ब्रजभूषण शरण सिंह ने भरे मंच से कहा, "अगर किसी को लगता है कि हम भार बन चुके हैं, तो बस एक बार कह दें कि हमारी जरूरत नहीं है.चाहे 2027 हो या 2029 का चुनाव, हम अपनी उपयोगिता साबित करके दिखा देंगे."

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
brijbhushan sharan singh news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पूर्व भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का मौजूदा भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया
  • उन्होंने कहा कि सरकार की नजर में उनका और उनके समाज का कोई अस्तित्व बचा नहीं है और वे भार बन चुके हैं
  • ब्रजभूषण ने क्षत्रिय समाज को एकजुट होकर आत्ममंथन करने की सलाह दी और अपनी उपयोगिता साबित करने का संकल्प जताया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

यूपी के कैसरगंज से भाजपा सांसद रहे ब्रजभूषण शरण सिंह लगता है बागी तेवर अपनाए हुए हैं. उनका हालिया बयान से सियासत गरमा गई है. पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार के भागलपुर में आयोजित बाबू वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव के मंच से अपनी ही सरकार और मौजूदा राजनीतिक हालात पर तीखा हमला बोला है.उन्होंने भरे मन और चुनौती भरे लहजे में कहा कि आज सरकार की नजरों में उनका और उनके समाज का कोई अस्तित्व नहीं बचा है.

हम भार बन चुके हैं, तो बस एक बार कह दें...

अपनी वाणी को और तल्ख करते हुए ब्रजभूषण शरण सिंह ने भरे मंच से कहा, "अगर किसी को लगता है कि हम भार बन चुके हैं, तो बस एक बार कह दें कि हमारी जरूरत नहीं है.चाहे 2027 हो या 2029 का चुनाव, हम अपनी उपयोगिता साबित करके दिखा देंगे."उन्होंने क्षत्रिय समाज को एकजुट होने का आह्वान करते हुए आत्ममंथन की सलाह भी दी.साथ ही नाराजगी जताते हुए कहा कि यह हमारी चुप्पी का नतीजा है कि आज हमें तवज्जो नहीं दी जा रही है.

संविधान निर्माण पर भी सवाल उठाए 

उन्होंने इतिहास और संविधान निर्माण के श्रेय पर भी सवाल उठाए. बृजभूषण के अनुसार, संविधान केवल बाबा साहब ने नहीं बल्कि 242 सदस्यों वाली सभा ने बनाया था, जिसमें बिहार का सबसे बड़ा योगदान था जिसे भुला दिया गया. आजादी का जिक्र करते हुए उन्होंने तंज कसा कि 'साबरमती के संत' वाले नारे ने झांसी की रानी, कुंवर सिंह और बिरसा मुंडा जैसे महान क्रांतिकारियों के बलिदान को पर्दे के पीछे धकेल दिया.

'अब समझाने का वक्त बीत चुका...'

अपने खिलाफ हुए विवादों को 'विश्वव्यापी षड्यंत्र' करार देते हुए उन्होंने रामधारी सिंह दिनकर की कविताओं और हनुमान चालीसा के जरिए अपना अटूट इरादा स्पष्ट किया. उन्होंने समाज से कहा कि अब समझाने का वक्त बीत चुका है, अब अपनी ताकत पहचानने और बल, बुद्धि, विद्या अर्जित करने का समय है.तलवार लेकर सम्मानित हुए पूर्व सांसद ने स्पष्ट कर दिया कि वीर कुंवर सिंह का अनुयायी झुकना नहीं जानता.

Advertisement

यह भी पढ़ें- UP: यमुना में नहाते समय किशोरियों का बनाया वीडियो, घरवालों ने डांटा तो आहत लड़कियों ने खाया जहर

यह भी पढ़ें-  यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से होकर बिहार, नेपाल बॉर्डर तक जाएगा, दिल्ली NCR को भी फायदा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing News: 'हमलावर के पास पावरफुल Gun थी, Firing के बाद Trump का पहला बयान! | USA
Topics mentioned in this article