धारदार ब्लेडों पर भगवान कृष्ण बनकर नंगे पैर नाचता रहा शख्स, हैरतअंगेज नजारा देंगे लोगों ने दबा ली दांतों तले उंगलियां

Viral Video: पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना में 'कृष्ण' बने एक आदमी का धारदार ब्लेड पर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ. सुंदरबन के सतजेलिया गांव की इस घटना ने सबको चौंका दिया. सुशोभन मिस्त्री की रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कृष्ण बनकर धारधार ब्लेड पर नाचता हुआ शख्स
NDTV

Dakshin 24 Pargana Viral Video: सोशल मीडिया के दौर में हर दिन कुछ न कुछ नया और चौंकाने वाला सामने आता रहता है, लेकिन पश्चिम बंगाल के सुंदरबन इलाके से आई एक ताजा वीडियो ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. जिले के गोसाबा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सुदूर गांव सातजेलिया में एक व्यक्ति ने ऐसा नृत्य पेश किया है, जिसे देख कर वहां उपस्थित हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए. दरअसल शख्स ने  भगवान कृष्ण का रूप धरकर  धारदार ब्लेडों के ऊपर नृत्य करते देखा गया. इस हैरतअंगेज नजारे को जिसने भी देखा, वह दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गया.

जादू, मेहनत या AI का कमाल?

वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स के बीच इसे लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. कुछ व्यूअर्स ने इसे कड़ी मेहनत और संतुलन का फल बताया, तो कुछ ने इसे काला जादू  और कुछ तो इसकी विश्वनीयता पर ही प्रश्न उठा रहे है. वे इसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए  बनाया गया फर्जी वीडियो बताकर फेक करार कर रहे है. 

क्या है वायरल वीडियो का असली सच?

मामले की गहराई से जांच करने पर वीडियो का असल रहस्य सामने आया. जिसमें पाया गया कि यह कोई डिजिटल छेड़छाड़ या AI का कमाल नहीं, बल्कि एक हकीकत है. दरअसल, यह वीडियो दक्षिण 24 परगना जिले के अंदर गोसाबा ब्लॉक की सातजेलिया पर एक मंदिर में पूजा के दौरान हुए एक नृत्य अनुष्ठान की वीडियो है. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह के जोखिम भरे नृत्य यहां की पुरानी परंपराओं का हिस्सा रहे हैं, जिसमें कलाकार खुद को भगवान की भक्ति में लीन कर इस तरह के कठिन कृत्य करते हैं.

यह भी पढ़ें; Shimla: मॉल रोड पर लड़कियों से अश्लील हरकत करने वाला 'बाबा' गिरफ्तार, राजस्थान का निकला आरोपी; देखें वायरल वीडियो का पूरा सच!

Advertisement
Featured Video Of The Day
Israel पर बम बरसाए लेकिन Iran ने किसे किया धन्यवाद? Saudi Arab में अमेरिकी बेस पर हमला | War News