- पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस में दो महिला स्टेट पुलिस रिजर्व फोर्स बटालियन बनाने की घोषणा की है
- मातंगिनी हाजरा और रानी शिरोमणि के नाम पर इन बटालियनों का नामकरण किया गया है
- महिला पुलिसकर्मी अब दंगा-रोधी ऑपरेशन और जन-सुरक्षा से जुड़े कार्य भी संभालेंगी
पश्चिम बंगाल सरकार पुलिस में महिलाओं के लिए दो खास रिजर्व फोर्स शुरू करने जा रही है. इन बटालियनों का नाम बंगाल की महिला स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा गया है. एक बटालियन का नाम मतांगिनी हाजरा और दूसरी का नाम रानी शिरोमणि बटालियन रखने की घोषणा की गई है. साथ ही पश्चिम बंगाल में पहली बार, महिला पुलिसकर्मी अब दंगा-रोधी ऑपरेशन भी संभालेंगी.
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य पुलिस में दो नई बटालियन बनाने की घोषणा की है. ये बटालियन महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, दंगा-रोधी ऑपरेशन और जन-सुरक्षा से जुड़े काम संभालेंगी.
राज्य में खास तौर पर महिला पुलिस फोर्स की बढ़ती जरूरत को देखते हुए, पश्चिम बंगाल पुलिस के तहत दो खास महिला स्टेट पुलिस रिजर्व फोर्स (SPRF) बटालियन बनाने का प्रस्ताव है:
- मातंगिनी हाजरा महिला SPRF बटालियन: इसकी प्रस्तावित जगह जमीन की उपलब्धता और ऑपरेशनल जरूरतों के आधार पर सरकार तय कर सकती है.
- रानी शिरोमणि महिला SPRF बटालियन: इसकी प्रस्तावित जगह SAP 8वीं बटालियन कैंपस के मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करते हुए शिरोमणि बैरकपुर पुलिस ब्रिगेड इलाका है.
मतांगिनी हाजरा और रानी राशमोनी दोनों पश्चिम बंगाल की ही रहने वाली थीं और उनके कार्यों के कारण आज भी लोग उनसे प्रेरणा लेते हैं.यही कारण है कि शुभेंदु सरकार ने इन दोनों महिलाओं के नाम पर महिला बटालियन का नाम रखने का फैसला किया है.
ये भी पढ़ें-