Oracle ही नहीं, इन दिग्गज कंपनियों ने भी सुबह 5-6 बजे किया Layoff का मेल, क्या है इसका मतलब?

ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी कंपनी ने सुबह 5-6 बजे इस तरह का मेल किया है. हाल के दिनों में ये पैटर्न सामने आ रहा है जब कंपनियां ऐसा कर रही हैं और सुबह सवेरे छंटनी का मेल किया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कंपनियां सुबह सवेरे के समय का चुनाव इसलिए भी कर रही हैं ताकि कर्मचारी को काम से बीच से हटाकर उन्हें दूसरे सहकर्मियों के सामने शर्मिंदा ना किया जाए.

What is Layoff : ओरेकल कॉर्पोरेशन (Oracle) ने अचानक करीब 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है, जिसमें 12 हजार भारतीय शामिल हैं. कंपनी ने कर्मचारियों को सुबह-सुबह 6 बजे मेल भेज कर इसकी जानकारी दी, जो बेहद हैरान करने वाली बात है. एक दिन पहले तक छंटनी की कोई भनक नहीं थी और अचानक मंगलवार सुबह 6 बजे मेल पाकर छंटनी के शिकार हुए कर्मचारी हैरान रह गए. लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी कंपनी ने सुबह 5-6 बजे इस तरह का मेल किया है. हाल के दिनों में ये पैटर्न सामने आ रहा है जब कंपनियां ऐसा कर रही हैं और सुबह सवेरे छंटनी का मेल किया जा रहा है.

ओरेकल के पहले किन कंपनी ने की इस तरह छंटनी?

  • Amazon ने पिछले साल 28 अक्टूबर को सुबह 3:00-6:00 बजे टेक्स्ट मैसेज कर कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया.
  • Dell ने 05 अगस्त, 2024 ने भी कुछ ऐसा ही किया था.
  • Tesla ने 15 अप्रैल, 2024 को तड़के 3:00-4:00 बजे पर्सनल ईमेल पर कर्मचारियों को हटाए जाने की खबर दी.
  • Google ने 20 जनवरी, 2023 को तड़के 2:00-3.00 बजे के बीच मेल भेजा.
  • Goldman Sachs  ने 11 जनवरी, 2023 को सुबह 7:30 बजे मीटिंग कर खबर दी.

आखिर ऐसा क्यों कर रहीं कंपनियां - Why after all are companies doing this?

1. सिस्टम को तुरंत बंद करना - Immediate System Shutdown

सुबह-सुबह ईमेल भेजने से कंपनी उसी समय कर्मचारियों की कंपनी फाइल्स, वीपीएन (VPN) और स्लैक (Slack) जैसी जगहों तक पहुंच बंद कर देती है. इससे जिन वर्कर्स को निकाला गया है वो सिस्टम में लॉग-इन नहीं कर पाते. कंपनी ऐसा इसलिए करती है ताकि कोई नाराज कर्मचारी कंपनी का डेटा डिलीट न कर दे या सिस्टम को किसी तरह का नुकसान न पहुंचा सके.

2. बदले की भावना से बचना- Preventing Retaliation

वर्किंग आवर शुरू होने से पहले कर्मचारी को कंपनी से अलग कर देने से इस बात का खतरा नहीं होता कि वह इंटरनल ग्रुप्स पर आकर हंगामा करेगा या दूसरों को भड़काएगा. इससे नाराज कर्मचारी सिस्टम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता.

3. ग्लोबल टाइम जोन मैनेजमेंट- Global Time Zone Management

चूंकि छंटनी ग्लोबल लेवल पर (जैसे अमेरिका, भारत, कनाडा और मैक्सिको) एक साथ होती है, इसलिए सुबह जल्दी एक ही ईमेल भेजना सबसे आसान तरीका है. हटाए जा रहे हजारों लोगों से अलग-अलग बात करने के बजाय, कंपनी एक ही बार में सबको मैसेज भेज देती है.

Advertisement

4. ऑफिस के काम में रुकावट न आना- Minimizing Immediate Workplace Disruption

कंपनियां सुबह सवेरे के समय का चुनाव इसलिए भी कर रही हैं, ताकि कर्मचारी को काम से बीच से हटाकर उन्हें दूसरे सहकर्मियों के सामने शर्मिंदा ना किया जाए.

यह भी पढ़ें- क्यों ओडिशा का कटक बना भारत का ‘सिल्वर सिटी', जहां चांदी की महीन तारों में बसती है सदियों पुरानी विरासत

Advertisement

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान ने मार गिराया Trump का F-15 जेट? | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article