बेंगलुरु में दीवार ढही: दो बच्‍चों समेत सात की मौत, CM सिद्धारमैया ने बताई हादसे की असली वजह 

Bangalore Wall Collapse: बेंगलुरु के बॉरिंग अस्पताल के पास भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से 2 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई और 7 घायल हैं. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है और मामले में जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bangalore wall collapse Seven dead bowring hospital cm siddaramaiah
Reethu Rajpurohit

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को बेंगलुरु के बॉरिंग अस्पताल के पास स्थित मोर्चरी क्षेत्र में एक कंपाउंड की दीवार गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक कुल 7 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं. इसके अलावा हादसे में 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है.

मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद 

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटना स्थल की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि बेंगलुरु प्रशासन ने उस क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडर्स (रेहड़ी-पटरी वालों) को अपना सामान बेचने की अनुमति दी थी, जिसके कारण बारिश के दौरान वहां काफी लोग मौजूद थे. दीवार गिरने की वजह से ये लोग मलबे की चपेट में आ गए. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. 

bangalore wall collapse Seven dead bowring hospital cm siddaramaiah               Photo Credit: Reethu Rajpurohit

कर्नाटक सरकार करवाएगी मामले की जांच 

सिद्धारमैया ने सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जांच में किसी भी अधिकारी या व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल प्रशासन राहत कार्य और मलबे को पूरी तरह साफ करने में जुटा हुआ है.  

bangalore wall collapse Seven dead bowring hospital cm siddaramaiah    Photo Credit: Reethu Rajpurohit

बेंगलुरु दीवार हादसे में जान गंवाने वालों के नाम 

  1. ताबीन ताज (47)
  2. मुबीन ताज (49)
  3. माया (51)
  4. साजिद (20)
  5. अज़्यु (35)
  6. प्रीति (51)
  7. सिज़ी (47)

bangalore wall collapse Seven dead bowring hospital cm siddaramaiah Photo Credit: Reethu Rajpurohit


यह भी पढ़ेंदोस्त की शादीशुदा बेटी को दिल दे बैठा: पहले पिलाई शराब, फिर हथौड़े से वार कर ले ली जान 

Advertisement

यह भी पढ़ेंटाइगर रिजर्व में VIP शादी: मंत्री के बेटे के विवाह के लिए मंदिर में सजा पंडाल, वन विभाग ने उखाड़े टेंट

यह भी पढ़ेंUttarakhand Weather: उत्तराखंड जाने वाले सावधान! अभी तप रहे पहाड़, कब होगी बारिश-बर्फबारी? जानें IMD अलर्ट

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections: बंगाल में रिकॉर्ड मतदान, 5 बजे तक 90% वोटिंग | Breaking News
Topics mentioned in this article