NDTV और Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार असम में महिलाओं और फर्स्ट टाइम वोटर्स ने NDA को अधिक वोट दिए हैं सर्वे में शामिल 24,228 वोटर्स में 60% पुरुष और 40% महिलाएं तथा 86% ग्रामीण और 14% शहरी हैं महिलाओं में 50 प्रतिशत ने NDA को वोट दिया जबकि पुरुषों में 46 प्रतिशत ने NDA को समर्थन दिया है