TMC सांसद मिताली बाग पर हमले के बाद बंगाल की सियासत में उबाल, अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी बड़ी चेतावनी

खुद को एक दलित महिला बताते हुए आरामबाग की सांसद ने कहा कि वह अभिषेक बनर्जी की सभा में जा रही थीं, तभी भाजपा उम्मीदवार प्रशांत डिगर के कार्यालय के सामने लाठी लिए बैठे कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोककर उनकी गाड़ी पर पथराव किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आरामबाग से तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिताली बाग ने भाजपा समर्थकों पर अपनी कार पर हमला करने का आरोप लगाया.
  • भाजपा ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया था.
  • घटना के बाद टीएमसी के अभिषेक बनर्जी ने अस्पताल जाकर मिताली बाग से मुलाकात की और प्रतिक्रिया दी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल के आरामबाग से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद मिताली बाग ने आरोप लगाया है कि सोमवार को चुनाव प्रचार के अंतिम चरण के दौरान, जब वह पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रही थीं, तभी हुगली जिले के गोगहाट में भाजपा समर्थकों ने उनकी कार पर हमला कर दिया. हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि मिताली बाग यह “नाटक” कर रही हैं और वास्तव में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ही भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया था. इस घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने अस्पताल पहुंचकर मिताली बाग से मुलाकात की.

एआईटीसी के राष्ट्रीय महासचिव और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, "उन्होंने (भाजपा ने) हमारी सांसद मिताली बाग पर हमला करके खेल शुरू किया. हम इसे 4 मई को खत्म करेंगे."

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि कथित घटना के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है और केंद्रीय बल घटनास्थल पर तैनात हैं. बाग ने फेसबुक लाइव के दौरान रोते हुए आरोप लगाया कि जब उनका वाहन भाजपा उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय के पास से गुजर रहा था, तब भाजपा समर्थित असामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया, जिसकी वजह से खिड़कियों के शीशे टूट गए.

Advertisement

खुद को एक दलित महिला बताते हुए आरामबाग की सांसद ने कहा कि वह अभिषेक बनर्जी की सभा में जा रही थीं, तभी भाजपा उम्मीदवार प्रशांत डिगर के कार्यालय के सामने लाठी लिए बैठे कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोककर उनकी गाड़ी पर पथराव किया.

बाग ने बताया कि वह एमयूवी कार की आगे वाली सीट पर बैठी थीं और उनकी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता पीछे बैठे थे. इस मामले पर सीईओ कार्यालय के अधिकारी ने कहा, “हमने सीसीटीवी रिपोर्ट मांगी है और सांसद के फेसबुक लाइव की भी जांच कर रहे हैं.”

Advertisement

भाजपा प्रवक्ता देबजीत सरकार ने दावा किया कि बाग पर कोई हमला नहीं हुआ, बल्कि टीएमसी समर्थकों ने भाजपा कार्यालय की ओर बढ़कर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं पर हमला किया और कई लोगों को घायल कर दिया. उन्होंने कहा, “ध्यान भटकाने के लिए बाग अब नाटक कर रही हैं.”

ये भी पढ़ें :  अपनी पार्टी RLM का अब BJP में विलय करेंगे उपेंद्र कुशवाहा? बिहार में सियासी 'खेल' की नई आहट

Featured Video Of The Day
IPL 2026: सेल्फी लेने आए फैन्स से वैभव सूर्यवंशी ने मांगे पैसे?