- ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने के बाद करीब एक दर्जन लोग उल्टी, पेट दर्द, सिर दर्द और बुखार से पीड़ित हुए हैं
- सभी बीमार हुए लोगों को दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है
- जांच में सामने आया है कि प्रभावित सभी लोगों ने एक ही दुकान से मोमोज खरीदे थे जो दादरी तहसील के पास स्थित है
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से करीब एक दर्जन लोगों के बीमार होने की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि जो लोग को मोमोज खाने से बीमार हुए हैं वो उल्टी, पेट में दर्द, सिर में दर्द और बुखार की शिकायत कर रहे हैं.इन सभी लोगों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. अभी तक की जांच में पता चला है कि इन सभी लोगों ने एक ही दुकान से खरीदी थी. इन सभी लोगों को दादरी के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. जांच में पता चला है कि इन लोगों ने जिस दुकान से मोमोज खाया था वो दुकान दादरी नगर के तहसील के पास है.
दादरी के नई आबादी के रहने वाले आरिफ ने बताया कि कल शाम उनके घर पर उनकी बहन और अन्य रिश्तेदार आए हुए थे तभी हम लोगों के द्वारा मोमोज घर पर मंगवाए गए और सभी लोगों ने मोमोज खाए, मोमोज खाने के बाद आज सभी लोगों की तबीयत बिगड़ गई. इस दौरान मेरे परिवार में 10 लोगों की तबीयत खराब हुई है ,जिन्हें दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं इस मामले में जिलाधिकारी से भी शिकायत की गई है.अस्पताल में भर्ती सैंडी ने बताया की वह दो दिन से अस्पताल में भर्ती है. बीमार होने से पहले मैने मोमोज खाए थे.
दो अलग-अलग परिवार के लोगों ने एक ही दुकान से खरीद कर खाए थे मोमोज, मोमोज खाने के बाद सभी की बिगड़ी तबीयत, दादरी के सरकारी अस्पताल में सभी का चल रहा है इलाज, दादरी नगर के तहसील के पास से एक मोमोज की दुकान से लेकर सभी ने खाए थे मोमोज. दादरी सरकारी अस्पताल के डॉक्टर काशिफ नदीम आलम ने बताया कि 10 से 12 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इन लोगों को सिर दर्द उल्टी बुखार पेट में दर्द की दिक्कत थी. प्रथमदृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि इन्हें फूड पॉजिंग की दिक्कत हुई है. फिलहाल यह सभी लोग अस्पताल में भर्ती हैं ,इनका उपचार चल रहा है। इन लोगों के द्वारा यह बताया गया था कि इन लोगों ने मोमोज खाए थे. इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि मीडिया के माध्यम से शिकायत मिली है, टीम जाकर मौके पर जांच पड़ताल करेगी.
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ने का यह कोई पहला मामला नहीं है. कुछ समय पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था. उस दौरान अलग-अलग सोसाइटी के करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे. जिन्हें बाद में अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था. कुछ तो हालात इतनी बिगड़ गई थी कि उन्हें फौरन आईसीयू में भर्ती कराना पड़ गया था.
लोगों के मोमोज खाते ही उनकी तबियत बिगड़ने की सूचना के बाद खाद्य निरीक्षक ने सैंपल जुटाने के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेवियर ग्रीन आर्च मार्केट में मैडम मोमोज रेस्त्रां पर पहुंचे और पनीर मोमोज, चिकन मोमोज के नमूने लेने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने रेस्त्रां को बंद करा दिया था.
ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद से भी सामने आया था. गाज़ियाबाद में मोमोज़ खाने के चलते 2018 में 35 लोगों को अस्पताल में भरती कराना पड़ा था. बताया गया था कि मोमोज़ को गंदे तरीके से बनाया गया था. ये खाने के लायक नहीं थे. इनको खाने के बाद सभी 35 लोगों को पेट दर्द की शिकायत हुई इनमें 12 बच्चे भी शामिल थे. मोमोज़ खाने से एक शख्स को लीवर में भी तकलीफ हो गई थी. पुलिस ने मोमोज़ बनाने वालों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी किया था.
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार, आईसीयू में भर्ती
यह भी पढ़ें: दिल्ली : मोमोज़ खाने के बाद उल्टी, दस्त, घबराहट हुई, 25 लोग बुरी तरह बीमार, 2 बच्चे भी ऐडमिट














