अनुराग ठाकुर ने 'भारत सरकार का कैलेंडर 2023' किया जारी, बोले- "ये गतिशील भारत को दर्शाता है"

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कैलेंडर की कुल 11 लाख प्रतियां छापी जाएंगी, 2.5 लाख प्रतियां पंचायतों में वितरित करने के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में होंगी.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कैलेंडर में 12 महीनों के लिये 12 छवियों का प्रभावशाली संग्रह है.
नई दिल्ली:

केन्‍द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2023 के लिए भारत सरकार का आधिकारिक कैलेंडर जारी किया. कार्यक्रम में 'भारत सरकार का कैलेंडर 2023' लॉन्च करते हुए अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ‘नया वर्ष नया संकल्प' विषय के साथ इस कैलेंडर को देश भर में सरकारी दफ्तरों और पंचायती राज संस्थाओं में उपलब्ध कराया जाएगा.

अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह न केवल नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों और इसकी भविष्य की प्रतिबद्धताओं को प्रदर्शित करेगा, बल्कि हमारे कर्तव्यों की याद दिलाने का भी काम करेगा. उन्होंने कहा कि कैलेंडर में 12 महीनों के लिये 12 छवियों का प्रभावशाली संग्रह है जो गतिशील रूप से बढ़ते भारत को दर्शाता है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 12 महीनों के लिए 12 थीम सरकार द्वारा लोक कल्याण के लिए किए गए अथक प्रयासों की एक झलक है. वे प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' को दर्शाते हैं. 2020 में देश में आई कोविड-19 महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद केंद्र के आधिकारिक कैलेंडर को डिजिटल और भौतिक दोनों स्वरूपों में प्रकाशित किया गया है.

Advertisement

उन्होंने कहा, “कैलेंडर की कुल 11 लाख प्रतियां छापी जाएंगी, 2.5 लाख प्रतियां पंचायतों में वितरित करने के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में होंगी.”

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: EXIT POLL में किसकी सरकार? BJP | TMC Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article