जम्मू से 4,703 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) की कड़ी सुरक्षा के बीच 156 वाहनों में तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए. वहीं बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 2,001 तीर्थयात्री 54 वाहनों में पहले रवाना हुए.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
जम्मू से 4,703 तीर्थयात्रियों का जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ है.
जम्मू:

कड़ी सुरक्षा के बीच 4,703 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave) में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बृहस्पतिवार सुबह रवाना हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 156 वाहनों में तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए.

उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 2,001 तीर्थयात्री 54 वाहनों में सबसे पहले रवाना हुए. इसके बाद कश्मीर में पहलगाम शिविर के लिए 2,702 तीर्थयात्रियों को लेकर 102 वाहनों का दूसरा काफिला रवाना हुआ. अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 2.20 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं.

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी. यात्रा के दौरान अभी तक 35 लोगों की विभिन्न वजहों से मौत हो चुकी है. इनके अलावा आठ जुलाई को गुफा मंदिर के पास अचानक आई बाढ़ में 15 तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी. अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी.

 ये भी पढ़ें: 

सोनिया गांधी से ED की पूछताछ खत्म, 25 जुलाई को दोबारा बुलाया | पढ़ें

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
11 साल में पहली बार मोदी सरकार का बिल नहीं हुआ पास, आखिर लोकसभा में क्या-क्या हुआ?
Topics mentioned in this article