ट्रेड डील में कृषि‑डेयरी सुरक्षित, बहस करनी है तो मंच चुन लें...राहुल गांधी को चुनौती देते हुए गृह मंत्री शाह

अमित शाह ने दावा किया कि मोदी सरकार ने कांग्रेस से 15 गुना अधिक अनाज MSP पर खरीदा और राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती दी. कांग्रेस की कर्जमाफी को भी ‘झुनझुना’ बताया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि मोदी सरकार ने कांग्रेस की तुलना में किसानों से MSP पर 15 गुना अधिक अनाज खरीदा
  • कांग्रेस के समय किसानों का बजट 26,000 करोड़ रुपये था, जबकि मोदी सरकार ने इसे 1,09,000 करोड़ रुपये से अधिक किया
  • शाह ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ हुई ट्रेड डील में डेयरी और कृषि क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित रखा गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गांधीनगर:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात दौरे पर है, जहां गांधीनगर में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस की तुलना में 15 गुना अधिक अनाज किसानों से MSP पर खरीदा है. उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि कांग्रेस के समय किसानों का बजट जहां 26,000 करोड़ रुपये था, वहीं मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 1,09,000 करोड़ रुपये से अधिक कर दिया है.

ट्रेड डील पर राहुल गांधी को जवाब

राहुल गांधी के ‘विश्वासघात' वाले आरोपों पर सफाई देते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील और यूरोपीय संघ के साथ FTA में डेयरी और कृषि क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है. उनके मुताबिक, किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया.

ये भी पढ़ें : सिब्बल को मिला 2010 का पुरस्कार एप्स्टीन से था जुड़ा, बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, जानिए कांग्रेस का जवाब

बहस की खुली चुनौती

गृह मंत्री ने राहुल गांधी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे बहस के लिए कोई भी मंच चुन सकते हैं. अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी का एक युवा मोर्चा अध्यक्ष भी उन्हें जवाब देने के लिए काफी है.

ये भी पढ़ें : गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश... राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार

कांग्रेस पर तंज – कर्जमाफी को बताया ‘झुंझुना'

कांग्रेस की कर्जमाफी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार हर साल 6,000 रुपये सीधे किसानों के खातों में भेजकर उन्हें कर्ज लेने की नौबत से बचा रही है. शाह ने कर्जमाफी को ‘झुंझुना' बताते हुए कहा कि यह टिकाऊ समाधान नहीं है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bangladesh Election Results: बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ समारोह में जाएंगे PM Modi?