ऊंची उड़ान का ख्वाब था... कौन हैं सह पायलट शांभवी पाठक, अजित पवार के साथ बारामती प्लेन क्रैश में गंवाई जान

Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती जिले में जो विमान हादसा हुआ है, उसमें राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार का भी निधन हो गया है. प्लेन की को पायलट शांभवी पाठक थीं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Captain Shambhavi Pathak
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सह पायलट कैप्टन शांभवी पाठक का विमान दुर्घटना में निधन हुआ, वे हमेशा उड़ान भरने का सपना देखती थीं
  • शांभवी के पिता विक्रम पाठक इंडियन एयरफोर्स में मिराज फाइटर प्लेन के स्क्वाड्रन लीडर रह चुके हैं
  • शांभवी ने मुंबई विश्वविद्यालय से विमानन की पढ़ाई की और न्यूजीलैंड से पायलट ट्रेनिंग प्राप्त की थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बारामती में बुधवार को जो प्लेन क्रैश हुआ, उसकी सह पायलट कैप्टन शांभवी पाठक थीं. शांभवी के मन में हमेशा से उड़ान भरने का सपना था. बुधवार सुबह ही शांभवी ने अपनी दादी को गुडमॉर्निंग मैसेज भेजा था, लेकिन क्या पता था वो उसकी आखिरी सुबह होगी. बेटी की मौत की खबर सुनकर परिवार सदमे में है. हमेशा हंसती खिलखिलाती शांभवी की मौत ने सबको झकझोर दिया है. शांभवी पाठक के पिता विक्रम पाठक भी इंडियन एयरफोर्स में मिराज फाइटर प्लेन के स्क्वाड्रन लीडर रहे हैं. मौजूदा वक्त में विक्रम दिल्ली में रहते हैं. पिता को लड़ाकू विमान उड़ाता देख शांभवी पाठक ने भी उड़ान भरने का सपना देखा और जोश-जज्बे के साथ अपना ख्वाब पूरा किया. उनका परिवार दिल्ली के सफदरंज इनक्लेव में रहता है और कुछ वक्त पहले ही यहां शिफ्ट हुआ था. कैप्टन शांभवी पाठक का आज अंतिम संस्‍कार किया जाएगा.

ग्वालियर से मुंबई का रास्ता

शांभवी के पिता ग्रुप कैप्टन बनकर करियर में फिर ग्वालियर वायुसेना स्टेशन पर तैनात हुए तो 2016 में शांभवी पाठक ने भी यहां एडमिशन लिया. ग्वालियर से ही शांभवी ने हाईस्कूल करने के बाद अपने सपनों को पूरा करने मुंबई चली गईं. अपने जोश और जुनून के बलबूते वो कॉमर्शियल पायलट बनीं. उन्होंने न्यूजीलैंड से भी पायलट ट्रेनिंग ली थी. पिछले चार सालों से वो वीएसआर वेंचर्स से जुड़ी थीं. 

4 सालों से VSR वेंचर्स से जुड़ीं

शांभवी कैप्टन सुमित कपूर इस वीएसआर वेंचर्स के लीयरजेट 45 (VT-SSK) का संचालन कर रही थीं. कैप्टन शांभवी पाठक चार सालों से इस कंपनी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से विमानन की पढ़ाई की और बाद में 2018 से 2019 के बीच न्यूजीलैंड इंटरनेशनल कमर्शियल पायलट अकादमी में उड़ान प्रशिक्षण प्राप्त किया.शांभवी ने वायुसेना बाल भारती स्कूल में पढ़ाई की, जहां उन्होंने 2018 में अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी की.

न्यूजीलैंड से पायलट ट्रेनिंग ली

उन्होंने न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड इंटरनेशनल कमर्शियल पायलट अकादमी में कठिन कॉमर्शियल ट्रेनिंग पूरी की. शांभवी को 2018 से 2019 के बीच न्यूजीलैंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (NZ CAA) और भारत में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से कामर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) हासिल किया. शांभवी ने फिर मुंबई विश्वविद्यालय से वैमानिकी, विमानन और अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में स्नातक 2022 में पूरा किया. उन्होंने फ्रोजन एटीपीएल (एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस) प्राप्त किया. उन्होंने मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब में सहायक उड़ान ट्रेनर के तौर पर कार्य किया, जहां उनके पास उड़ान प्रशिक्षक रेटिंग (ए) थी. विमान हादसे में शांभवी पाठक, अजित पवार समेत पांच लोगं की मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें - अजित पवार की पहचान कलाई की घड़ी से की गई....विमान क्रैश साइट से NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट

शांभवी पाठक का करियर

  • स्पाइसजेट लिमिटेड से विमानन सुरक्षा (AVCEC) मार्च 2022 में जारी
  • जॉर्डन एयरलाइन ट्रेनिंग एंड सिमुलेशन से जेट ओरिएंटेशन ट्रेनिंग ए320 - फरवरी 2022 में की
  • न्यूजीलैंड के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAA) से नवंबर 2019 में जारी वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस
  • अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) से जनवरी 2019 में जारी अंग्रेजी भाषा प्रवीणता स्तर 6
  • नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से मई 2020 में जारी वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस
  • मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब लिमिटेड से फ्लाइंग ट्रेनर रेटिंग

ये भी पढ़ें- कौन हैं सह पायलट शांभवी पाठक, अजित पवार के साथ बारामती प्लेन क्रैश में गंवाई जान

Advertisement

दुर्घटनाग्रस्त विमान दिल्ली स्थित निजी विमानन कंपनी वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का था, जिसकी स्थापना 2011 में हुई थी और यह विमान पट्टे और विमानन परामर्श सेवाएं प्रदान करती है.कंपनी के मालिक कैप्टन विजय सिंह और कैप्टन रोहित सिंह हैं. इससे पहले 14 सितंबर 2023 को मुंबई हवाई अड्डे पर इसी कंपनी का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.